Gurugram News: गुमशुदा लड़कियों को ढूंढ़कर परिजनों से मिलाया
पुलिस ने अलग-अलग तीन मामलों में गुमशुदा हुई तीन लड़कियों को महज 24 से 48 घंटे के भीतर सकुशल ढूंढकर परिजनों के हवाले किया है। पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से परिवारों में खुशी का माहौल है और परिजनों ने गुरुग्राम पुलिस का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।
गुरुग्राम: पुलिस ने अलग-अलग तीन मामलों में गुमशुदा हुई तीन लड़कियों को महज 24 से 48 घंटे के भीतर सकुशल ढूंढकर परिजनों के हवाले किया है। पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से परिवारों में खुशी का माहौल है और परिजनों ने गुरुग्राम पुलिस का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। पहले मामले में 09 जुलाई को सेक्टर-45 निवासी एक व्यक्ति ने 20 वर्षीय बेटी के बिना बताए घर से चले जाने के संबंध में शिकायत पुलिस थाना सेक्टर-40 में दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य तथ्यों के आधार पर गहन जांच शुरू की। 24 घंटे के भीतर लड़की को सकुशल ढूंढकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

दूसरे मामले में 5 जुलाई थाना सेक्टर-40 में एक अन्य व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत दी। पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए तकनीकी सहायता के माध्यम से बच्ची का सुराग असम में लगाया और उसे सकुशल ढूंढा। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं एवं काउंसलिंग पूरी करने के बाद बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। इसके अलावा 6 जुलाई को थाना सदर में 14 वर्षीय लड़की के घर से लापता होने की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही शुरू की। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने 48 घंटे के भीतर पश्चिम-बंगाल से लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। कानूनी प्रक्रिया एवं काउंसलिंग पूर्ण करने के बाद उसे भी उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
पुलिस की अपील: गुरुग्राम पुलिस की ओर से आमजन से अपील की गई है कि यदि कोई बच्चा, महिला अथवा अन्य व्यक्ति गुम हो जाए तो इसकी सूचना बिना किसी विलंब के अपने नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। समय पर दी गई सूचना से पुलिस तत्काल कार्यवाही करके गुमशुदा व्यक्ति को शीघ्र सकुशल तलाश करके उसके परिजनों से मिलाने में अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकती है।

About The Author
संबंधित समाचार



