Gurugram News: मानसून की धमाकेदार एंट्री में बह गए दावे, डूब गई उम्मीद

पहली ही मानसूनी बारिश में डूब गया शहर, कॉलोनी, सेक्टर, सड़कें, गालियां सब लबालब

Desh Rojana
On

साइबर सिटी में पहली मानसून ने धमाकेदार एंट्री की। पहली मानसून बारिश ने नगर निगम और प्रशासन की तैयारियों की पोल भी खोल दी। कुछ देर की मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए, जिससे सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और लोगों को घंटों ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।

गुरुग्राम : साइबर सिटी में पहली मानसून ने धमाकेदार एंट्री की। पहली मानसून बारिश ने नगर निगम और प्रशासन की तैयारियों की पोल भी खोल दी। कुछ देर की मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए, जिससे सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और लोगों को घंटों ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। पुरानी कॉलोनियों से लेकर नए सेक्टर, अंदरूनी सड़कों से लेकर कॉलोनियों की गलियां तक पानी से लबालब नजर आई।

rain

सबसे बुरा हाल दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर दिखा। यहां बारिश के कारण करीब दस किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कुल मिलाकर मानसून की पहली बारिश में शासन- प्रशासन के दावे तार तार हो गए। मुख्यमंत्री से लेकर कैबिनेट मंत्री और जीएमडीए से लेकर नगर निगम तक के दावे बरसाती पानी में बहते नजर आए और लोगों की जलभराव से राहत की उम्मीद भी एक बार फिर डूब गई। निश्चित ही इस बार भी गुरुग्राम को जलभराव झेलना होगा। मानसून की पहली बरसात में जिस तरह से तैयारियों की पोल खुली है, उससे यह स्पष्ट हो गया है। 

बरसात से पहले बड़े बड़े दावे करने वालों ने शहर के लिए नासूर बने जलभराव और ट्रैफिक जाम को लेकर अब चुप्पी साध ली है। मानसून की पहली ही बारिश में शहर की मुख्य सड़कों और एक्सप्रेसवे पर पानी भरने के नजारे आम हो गए हैं। सड़कों पर पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार थम सी गई है, जिसके चलते आम जनता को एक बार फिर से भारी जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।rain 3
 
एनएच-48 पर भयंकर जाम 
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे (एनएच-48) पर भयंकर ट्रैफिक जाम लगा । नरसिंह पुर से लेकर राजीव चौक तक करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम बताया गया। भारी बारिश के कारण सड़कें जलभराव से प्रभावित हुईं और वाहनों की कतारें लंबी-लंबी लग गईं।यात्री घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर वाहन ब्रेकडाउन भी हुए, जिससे स्थिति और बिगड़ी।
गुरुग्राम के सेक्टर 38 में देवीलाल स्टेडियम के सामने सोहना-गुरुग्राम हाईवे की सर्विस लाइन पर भारी वर्षा का पानी भर गया है। आसपास के कई इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे स्थानीय यातायात ठप हो गया है। प्रशासन पानी निकासी के लिए पंप लगाने में जुटा है, लेकिन बारिश जारी रहने से समस्या बढ़ सकती है।
सेक्टर पांच, तीन, मदन पूरी, अर्जुन नगर, ज्योति पार्क, पटेल नगर, सेक्टर 15, बसई रोड सहित लगभग सभी इलाकों में स्थिति बेकाबू रही। 
 
 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad