Nuh Mewat News: जिला स्तर एवं उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित, जन समस्याओं का किया गया समाधान

वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में प्राप्त हुई 09 शिकायतें

Desh Rojana
On

आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय एवं सभी उपमंडलों में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। 

नूंह:  आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय एवं सभी उपमंडलों में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय समाधान शिविर में एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेश का कोई भी पात्र नागरिक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र व्यक्ति को किसी योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की समस्या आती है तो उसका समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से समाधान किया जाना चाहिए। 
एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ करें।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें प्राप्त करना नहीं, बल्कि उनका मौके पर ही प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि आमजन को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर कुल 09 शिकायत प्राप्त हुई है, जिनके समाधान के लिए सभी संंबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजकर निर्देश दिए है कि आने वाली शिकायतों का जल्द से जल्द समाधन करें।
 
WhatsApp Image 2026-07-09 at 10.38.39 PM
वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायत सुनते हुए एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम।
 
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र सहित अन्य जनसेवा संबंधी मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। साथ ही नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। एसडीएम ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसेवा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा समाधान शिविर इसी दिशा में एक प्रभावी पहल है। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की। उपस्थित लोगों ने समाधान शिविर की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में अत्यंत उपयोगी बताया।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad