Nuh Mewat News: एसआईआर को सफल बनाने के लिए शहरों एवं गांवों में जनसंपर्क विभाग की भजन मंडलियां कर रही हैं प्रचार : डीसी नूंह

15 जून से 14 जुलाई तक चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सभी मतदाता समय पर भरें गणना फार्म

Desh Rojana
On

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अखिल पिलानी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 का कार्य 15 जून से 14 जुलाई, 2026 तक संचालित किया जा रहा है। 

नूंह: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अखिल पिलानी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 का कार्य 15 जून से 14 जुलाई, 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फार्म वितरित किए जा रहे हैं तथा उन्हें भरवाकर वापस प्राप्त किए जा रहे हैं। प्राप्त फार्मों को बीएलओ ऐप पर डिजिटाइज करने के साथ-साथ प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निपटान भी किया जा रहा है।
 
WhatsApp Image 2026-07-09 at 10.38.09 PM
 
उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी शहरों एवं गांवों में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क विभाग की भजन मंडलियां प्रचार रही हैं, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता इस विशेष अभियान की जानकारी प्राप्त कर समय पर अपना गणना फार्म भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करा सके।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के संबंध में प्रत्येक गांव एवं शहरी क्षेत्र में प्रभावी ढंग से मुनादी सुनिश्चित की जाए, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक अभियान की जानकारी पहुंचे और किसी भी पात्र मतदाता को असुविधा का सामना न करना पड़े।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे निर्वाचन आयोग के इस विशेष अभियान में सक्रिय सहयोग करें, अपने गणना फार्म समय पर भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं तथा मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में प्रशासन का सहयोग दें।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad