Gurugram News: बारिश थमी तो अधिकारियों को साथ लेकर फील्ड में उतरे विधायक मुकेश शर्मा

खामियां तत्काल दुरुस्त करने का दिया निर्देश

Desh Rojana
On

लगातार हो रही वर्षा के बीच गुरुग्राम में जलभराव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने गुरुवार को सीआरपीएफ चौक से लेकर सेक्टर 5 ग्राउंड तक एवं शीतला माता मंदिर के सामने निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

गुरुग्राम: लगातार हो रही वर्षा के बीच गुरुग्राम में जलभराव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने गुरुवार को सीआरपीएफ चौक से लेकर सेक्टर 5 ग्राउंड तक एवं शीतला माता मंदिर के सामने निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और जलभराव की समस्या को हर हाल में रोका जाए।IMG-20260709-WA0021
 
निरीक्षण के दौरान जीएमडीए के एक्सईएन अमित गोदारा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक मुकेश शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल निकासी व्यवस्था निरंतर सुचारू रखी जाए, संवेदनशील एवं जलभराव संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
 मुकेश शर्मा ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि आमजन की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने कहा कि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए रखें।IMG-20260709-WA0023
 
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन पूरी तत्परता के साथ कार्य करते हुए वर्षा के दौरान उत्पन्न होने वाली प्रत्येक समस्या का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करेगा, जिससे गुरुग्राम वासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad