Rewari news: एचटेट परीक्षा को लेकर रेवाड़ी पुलिस अलर्ट, 4 और 5 को एचटेट परीक्षा

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

Desh Rojana
On

4 व 5 जुलाई को आयोजित होने जा रही एचटेट परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने स्थानीय सचिवालय सभाकक्ष में जिला पुलिस के सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रभारी और परीक्षा केंद्रों पर तैनात इंचार्जों के साथ महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होकर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

रेवाड़ी: 4 व 5 जुलाई को आयोजित होने जा रही एचटेट परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने स्थानीय सचिवालय सभाकक्ष में जिला पुलिस के सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रभारी और परीक्षा केंद्रों पर तैनात इंचार्जों के साथ महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होकर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। 

WhatsApp Image 2026-07-03 at 10.25.04 PM
इस बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार ने कहा कि इस परीक्षा की पवित्रता एवं पारदर्शिता बनाए रखना, जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा से संबंधित प्रत्येक सुरक्षा प्रबंध का गंभीरता एवं सतर्कता के साथ पालन सुनिश्चित की जाए। 4 व 5 जुलाई को आयोजित होने जा रही एचटेट परीक्षा के लिए जिले में 19 लोकेशन पर कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। परीक्षा के मद्देनजर जिले में 38 नाके स्थापित किए गए हैं। जिला पुलिस के करीब 450 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। पुलिस जवान वाकी-टाकी से लैस होंगे, ताकि कोई भी सूचना अधिकारियों को दी जा सके। 
एसपी हेमेंद्र कुमार ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सख्त निगरानी करें। परीक्षा के दौरान किसी  प्रकार की कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रवेश केंद्रों में ड्यूटी स्टाफ के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लगाई गई। परीक्षा केंद्र की 200 मीटर की परिधि में किसी भी व्यक्ति एवं वाहन का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। 
उन्होंने बताया कि पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने और परीक्षा केंद्रों पर किसी प्रकार का आभूषण, घड़ी, बेल्ट, पेन, पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर, करेक्टिंग फ्लूइड, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित आग्नेय अस्त्र लेकर आने पर पाबंदी लागू रहेगी। एचटेट परीक्षा के दौरान जिले के सभी कोचिंग सेंटर पूर्णतः बंद रहेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों के आस-पास सभी फोटो स्टेट, फैक्स, जेरॉक्स और अन्य संचार सम्बंधित सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा एचटेट परीक्षा के दौरान यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक जवानों की अतिरिक्त नियुक्ति की गई है। 
उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर लगातार गश्त करते रहेंगे और पीसीआर व राइडर टीमों को भी परीक्षा केंद्रों के आसपास निरंतर गश्त करने के लिए कहा गया हैं। एसपी हेमेंद्र कुमार ने सभी परीक्षार्थियों और उनके साथ आने वाले परिजनों से अपील करते हुए कहा कि जिले में कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में जिला पुलिस को सहयोग करें। वही अपने निजी वाहन से आने वाले परीक्षार्थी अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा ना करके पार्किंग में खड़ा करें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad