Gurugram News: एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी,पुलिस जांच में जुटी

Desh Rojana
On

एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने खुद को एम्स कर्मचारी बताकर पीड़ित से ठगी की। आरोपियों ने भरोसे में लेने के लिए अपनी फर्जी सैलरी स्लिप भी दिखाई।

गुरुग्राम : एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने खुद को एम्स कर्मचारी बताकर पीड़ित से ठगी की। आरोपियों ने भरोसे में लेने के लिए अपनी फर्जी सैलरी स्लिप भी दिखाई। आरोपियों ने अपने बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करवा लिए। काफी समय तक टाल-मटोल करने के बाद आरोपियों ने 1.65 लाख रुपये ही वापस किए। बाकी रुपये मांगने पर शिकायतकर्ता को गाली व धमकी दी गई।naukari 
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर टीम जांच में जुट गई है। फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाले नरेंद्र सिंह ने दी है। इनका आरोप है कि कुछ महीने पहले चचेरे भाई के जरिये कृष्णा और विनोद नामक दो लोगों से मुलाकात हुई थी। दोनों ने खुद को एम्स का स्थायी कर्मचारी बताया। शिकायतकर्ता को भरोसा दिलाने के लिए कृष्णा ने अपनी सैलरी स्लिप भी दिखाई जो बाद में फर्जी होने का पता चला। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उन्हें भी एम्स में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। इसके लिए कृष्णा के खाते में 4 और विनोद के खाते में 3 लाख रुपये मिलाकर कुल 7 लाख ट्रांसफर किए गए।
 
नवंबर महीने में इन्हें रुपये देने के बाद जल्द जॉइनिंग कराने का दावा किया गया। कुछ समय बीतने पर आरोपी टाल-मटोल करने लगे। शिकायतकर्ता ने अपने रुपये वापस मांगे तो कृष्णा ने 1.65 लाख रुपये ही वापस किए। बाकी रुपये मांगने पर आरोपी धमकी देने लगे। अलग-अलग नंबरों से शिकायतकर्ता को कॉल कराकर गाली-गलौज व धमकी दिलवाई गई। हाईकोर्ट का वकील बनकर भी अज्ञात लोगों ने उन्हें धमकाया। परेशान होकर शिकायत पुलिस को दी गई। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज