NUh Mewat news: जिला में 28 से 30 जून तक दी जाएगी नौनिहालों को पोलियो की खुराक : उपायुक्त अखिल पिलानी
उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा अपने बच्चों को अवश्य पिलवाएं पोलियो की खुराक
उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि नूंह जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी 28-29 व 30 जून को पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। पल्स पोलियो की खुराक बच्चों के लिए इसलिए आवश्यक है भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान व अफगानिस्तान में पोलियो के मामले बीते कई वर्षों से सामने आ रहे थे लेकिन अब ब्रिटेन में भी पोलियो का मामला सामने आया है। जबकि कई वर्षों से ब्रिटेन में पोलियो का एक भी मामला नहीं था।
नूंह: उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि नूंह जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी 28-29 व 30 जून को पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। पल्स पोलियो की खुराक बच्चों के लिए इसलिए आवश्यक है भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान व अफगानिस्तान में पोलियो के मामले बीते कई वर्षों से सामने आ रहे थे लेकिन अब ब्रिटेन में भी पोलियो का मामला सामने आया है। जबकि कई वर्षों से ब्रिटेन में पोलियो का एक भी मामला नहीं था। उन्होंने यह बात बुधवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि नूंह जिला में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ 28 जून रविवार को होगा। तीन दिवसीय अभियान 30 जून तक चलाया जाएगा। तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में जीरो से पांच वर्ष तक की आयु के दो लाख 99 हजार 925 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि जिला में 2 लाख 39 हजार 690 घरों का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एक हेल्पलाइन नंबर जारी करने के भी निर्देश दिए अगर कही पोलियो की दवा पिलाने वाली टीम नहीं पहुंची तो उस नंबर पर सूचना दी जाए।
उन्होंने बताया कि जीरो से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर देश के भविष्य को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस अभियान में कोई भी बच्चा पोलियो रोधी खुराक पीने से वंचित न रहे। उन्होंने ईंट भट्टों व मलिन बस्तियों में छोटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने हेतु विशेष ध्यान देने तथा निर्माणाधीन स्थानों पर मौजूद श्रमिकों के बच्चों को भी पोलियो की दवा पिलाने के निर्देश दिए हुए हैं।
सिविल सर्जन डा. ज्योत्सना ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 28 जून को विभाग की टीमों द्वारा निर्धारित पोलियो बूथों पर तथा 29 व 30 जून को घर-घर जाकर जीरो से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। लक्ष्य को पूरा करने के लिए 1093 बूथ, टीमें बनाई गई है। उन्होंने बताया कि लक्ष्य को पूरा कराने के लिए 257 सुपरवाइजर व 1264 टीमों का गठन किया गया है जिनमें 58 ट्रांजिस्टर टीम तथा 54 मोबाइल टीम का गठन किया गया है।
इस अवसर पर एसीयूटी अमितेज पांगती, उप-सिविल सर्जन डॉ आशीष सिंगला, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सीमा प्रसाद सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।




