Nuh mewat news: नूंह पुलिस का डोर-टू-डोर अभियान: ग्रामीणों को नशे व साइबर अपराध के खिलाफ किया जागरूक

“जिंदगी को हां, नशे को ना” का संदेश, हेल्पलाइन 1933 व 1930 की दी जानकारी

Desh Rojana
On

नूंह पुलिस द्वारा “नशा मुक्त भारत–सुरक्षित भारत” अभियान के तहत गांव बडेलाकी में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार एसपी नूंह डॉ. अर्पित जैन आईपीएस के निर्देशन में यह अभियान लगातार जारी है, जिसका उद्देश्य जिले को नशामुक्त बनाना है।

मेवात/नूंह: नूंह पुलिस द्वारा “नशा मुक्त भारत–सुरक्षित भारत” अभियान के तहत गांव बडेलाकी में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार एसपी नूंह डॉ. अर्पित जैन आईपीएस के निर्देशन में यह अभियान लगातार जारी है, जिसका उद्देश्य जिले को नशामुक्त बनाना है। उप-पुलिस अधीक्षक तावडू अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में गठित नशा मुक्ति टीम ने गांव में सर्वे कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है और यह युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना देता है। ग्रामीणों को “जिंदगी को हां, नशे को ना” और “Say Yes to Life, No to Drugs” अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

WhatsApp Image 2026-06-24 at 11.00.07 PM (1)


इसके साथ ही टीम ने साइबर अपराधों को लेकर भी लोगों को सतर्क किया। ग्रामीणों को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, पासवर्ड जैसी निजी जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।
टीम ने यातायात नियमों के पालन पर भी जोर देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को अनिवार्य बताया। साथ ही नशा संबंधित गतिविधियों की सूचना MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 या पुलिस को देने की अपील की गई। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया और पुलिस के इस अभियान में सहयोग का भरोसा

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad