Gurugram news: 25 दिन बंद रहेगा एमडीआई चौक
ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डाइवर्जन प्लान
नगर निगम द्वारा एमडीआई चौक पर फ्लाइओवर के नीचे सुखराली की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इस कारण यह सड़क मार्ग 23 जून से 20 जुलाई तक यातायात बाधित रहेगा। यातायात पुलिस ने मंगलवार को वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
गुरुग्राम: नगर निगम द्वारा एमडीआई चौक पर फ्लाइओवर के नीचे सुखराली की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इस कारण यह सड़क मार्ग 23 जून से 20 जुलाई तक यातायात बाधित रहेगा। यातायात पुलिस ने मंगलवार को वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यातायात पुलिस के अनुसार यातायात का सुगम संचालन बनाए रखने के लिए सभी वाहन चालक जिनको कटारिया चौक या गुरुग्राम महरौली सड़क मार्ग के रास्ते सुखराली की ओर जाना है।

सुखराली जाने वाला यूटर्न भी बंद : वे सभी वाहन चालक एमडीआई चौक से एचएच-48 सड़क मार्ग का इस्तेमाल कर अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे। इसके अलावा एमडीआई चौक फ्लाईओवर के नीचे सुखराली की ओर जाने वाले यू-टर्न को भी निर्माण कार्य के दौरान बंद किया गया है।




