Rewari news: एपीके फाइल भेजकर 90 हजार रुपए ठगे, तीन आरोपी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

साइबर थाना पुलिस ने एपीके फाइल भेजकर एक व्यक्ति से 90 हजार रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान जिला पानीपत के गांव नन्हेड़ा निवासी आर्यन, चमन लाल और जयसिंह के रूप में हुई।  पुलिस के अनुसार कि गत 15 जून को गांव बोलनी निवासी सतीश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह 8 मई को अपने घर पर था।

रेवाड़ी: साइबर थाना पुलिस ने एपीके फाइल भेजकर एक व्यक्ति से 90 हजार रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान जिला पानीपत के गांव नन्हेड़ा निवासी आर्यन, चमन लाल और जयसिंह के रूप में हुई। 

WhatsApp Image 2026-06-24 at 11.01.49 PM
पुलिस के अनुसार कि गत 15 जून को गांव बोलनी निवासी सतीश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह 8 मई को अपने घर पर था। इसी दौरान उसके मोबाइल फोन पर एक एपीके फाइल आई। फाइल पर क्लिक करते ही उसका मोबाइल फोन हैंग  हो गया। इसके बाद उसने अपना फोन रिसेट किया, तो उसे पता चला कि उसके बैंक खाते से 90 हजार रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। 
जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त तीन आरोपी जिला पानीपत के गांव नन्हेड़ा निवासी आर्यन, चमन लाल और जयसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आर्यन के खाते में ठगी की 90 हजार रुपए की रकम ट्रांसफर हुई थी, जबकि चमन लाल और जयसिंह ने साइबर ठगों को उसका खाता मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad