Mewat news: नूंह में प्रदूषण फैलाने वाले पुराने वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, तीन में 10 साल पुराने डीजल व 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नूंह जिला पुलिस ने पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। सर्वोच्च न्यायालय तथा कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के निर्देशों की पालना करते हुए जिला पुलिस द्वारा 22 जून से 24 जून तक तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 10 वर्ष पुराने डीजल वाहनों तथा 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मेवात: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नूंह जिला पुलिस ने पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। सर्वोच्च न्यायालय तथा कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के निर्देशों की पालना करते हुए जिला पुलिस द्वारा 22 जून से 24 जून तक तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 10 वर्ष पुराने डीजल वाहनों तथा 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि एनसीआर क्षेत्र में ऐसे एंड ऑफ लाइफ वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध है, क्योंकि ये वाहन वायु प्रदूषण बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। अभियान के दौरान ऐसे वाहनों को सड़क पर पाए जाने पर जब्त किया जाएगा तथा नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
जिला पुलिस प्रशासन ने सभी थाना प्रभारियों, पुलिस चौकी प्रभारियों तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत प्रत्येक थाना प्रतिदिन कम से कम 10 तथा प्रत्येक पुलिस चौकी कम से कम 5 पुराने वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई करेगी। वहीं पर्यवेक्षण अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान की निगरानी कर प्रभावी परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित श्रेणी के पुराने वाहनों का उपयोग न करें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वायु और बेहतर पर्यावरण के लिए सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। जिला पुलिस प्रदूषण नियंत्रण संबंधी निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी। नूंह जिले में शुरू किया गया यह अभियान पर्यावरण प्रदूषण को कम करने, स्वच्छ हवा उपलब्ध कराने और न्यायालय एवंकमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।




