Rewari /Bawal News: SIR अभियान में बीएलओ का सहयोग करें नागरिक : एसडीएम संजीव
बावल विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम संजीव कुमार ने कहा है कि विशेष पुनरीक्षण अभियान का मकसद आम नागरिक को परेशान करना नहीं है, बल्कि वास्तविक तथा शुद्ध मतदाता सूची तैयार करना है।
बावल: बावल विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम संजीव कुमार ने कहा है कि विशेष पुनरीक्षण अभियान का मकसद आम नागरिक को परेशान करना नहीं है, बल्कि वास्तविक तथा शुद्ध मतदाता सूची तैयार करना है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक बीएलओ के द्वारा दिया गया एनुमरेशन फार्म सही विवरण भर कर जल्दी उसे वापस लौटाएं।
एसडीएम संजीव कुमार आज गांव टांकड़ी में एसआईआर अभियान का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर लोगों को एनुमरेशन फार्म बांट रहे हैं। इस फार्म पर मतदाता को अपना नवीन पासपोर्ट साइज फोटो लगाना है। वर्ष 2002 की लिस्ट के अनुसार अपने वोटर आईडी क्रमांक को लिखें। अगर वोट वर्ष 2002 के बाद बना है तो अपने माता-पिता का वोटर क्रमांक लिखें। इस अवसर पर उनके साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार महिमा, नायब तहसीलदार श्यामसुंदर भी मौजूद रहे।




