Palwal News : आयुष विभाग द्वारा योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

15 जून को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम पलवल में योग मैराथन का आयोजन

Desh Rojana
On

मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार नायब सिंह सैनी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–2026 के सफल आयोजन की दिशा में राज्यभर में काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है।

मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार नायब सिंह सैनी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–2026 के सफल आयोजन की दिशा में राज्यभर में काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 वर्ष पूर्व संयुक्त राष्ट्र संघ के माध्यम से 21 जून को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की पहल की तभी से प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सम्पूर्ण विश्व में एक साथ किया जाता है। bb

स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव के निर्देशन में तथा जिला उपायुक्त डॉ जयेंद्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा “योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम” का भव्य आयोजन ब्लॉक हसनपुर, होडल, हथीन, पृथला, बडौली तथा जिला स्तर पर पलवल में समापन किया गया। जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों एवं सामान्यजन ने हिस्सा लिया।इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ हमीदुल्लाह ने बताया कि माननीय जिला उपायुक्त महोदय डॉ जयेंद्र सिंह छिल्लर जी के मार्गदर्शन में योग दिवस से संबंधित सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं।
आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूरे देश में सभी लोगों को योग से जोड़ने के लिए 1800-315-7008 फोन नंबर जारी किया है इसमें कोई भी व्यक्ति मिस कॉल करके योग कार्यक्रम से जुड़ सकता है। यह कार्यक्रम 14 जून को सुबह 06:15 बजे से शुरू होगा। आयुष मंत्रालय भारत सरकार का लक्ष्य अधिकतम लोगों को योग से जोड़ना है।ताकि समाज में सभी जन निरोगी रह सकें। आयुष विभाग पलवल से डॉ पुरेन्द्र चौहान, डॉ आशु सिंह, योगाचार्य ज्ञानचंद द्वारा रेडियो एनजीएफ 90.4 के माध्यम से लोगों को योग से जोड़ने को टाॅक शो प्रसारित किया गया।
आयुष विभाग द्वारा लोगों को योग एवं आयुर्वेद से जोड़ने के लिए प्रतिदिन योग प्रोटोकॉल अभ्यास के साथ साथ मोटापा, मधुमेह तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि योग के माध्यम से एक स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज का निर्माण किया जाए।15 जून को जिला प्रशासन के सहयोग से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम में आयुष विभाग,शिक्षा विभाग,खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में उप जिला उपायुक्त श्री उत्सव आनंद की उपस्थिति में योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad