Rewari News: व्यक्तिगत ऋण योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बनने लगी ,1.80 लाख रुपए से कम वार्षिक आय और हरियाणा की स्थायी निवासी योजना की पात्र

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला विकास निगम के माध्यम से व्यक्तिगत ऋण योजना शुरू की है, जिसके तहत बैंकों के माध्यम से 1.50 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। 

रेवाड़ी: हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला विकास निगम के माध्यम से व्यक्तिगत ऋण योजना शुरू की है, जिसके तहत बैंकों के माध्यम से 1.50 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। 
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा व्यक्तिगत ऋण योजना के तहत जिला रेवाड़ी के लिए 2026-27 में 74 केस का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि 1.80 लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाली व हरियाणा की स्थायी निवासी महिला इस योजना के लिए पात्र होंगी। आवेदक के समय महिला उद्यमी की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है और आवेदक पहले से लिए गए ऋण का डिफाल्टर नहीं हो। 

WhatsApp Image 2026-06-13 at 12.31.17 AM
डीसी अभिषेक मीणा।


उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा महिला विकास निगम के माध्यम से योजना के तहत अन्य श्रेणी की महिला को 10 हजार रुपए तथा अनुसूचित श्रेणी की महिला को 25 हजार रुपए अनुदान राशि दी जाएगी। योजना के तहत उद्योग विभाग की सूची में शामिल नकारात्मक गतिविधियों तथा केवीआईबी को छोडक़र अन्य सभी गतिविधियां शामिल है। इन गतिविधियों में परचून की दुकान, कपड़े की दुकान, सैलून, सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, हलवाई की दुकान, फ़ूड स्टाल, टिफिन सर्विस, मिट्टी के बर्तन आदि बनाने का काम शुरु कर सकती है। 

आवेदन के साथ जमा करवाने होंगे निर्धारित दस्तावेज : 
इस योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित दस्तावेज आवेदन के साथ जमा करवाने होंगे, इन दस्तावेजों में आवेदक पत्र, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार फोटो आदि शामिल है और सभी दस्तावेजों की दो-दो प्रतियां आवश्यक है। योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए हरियाणा महिला विकास निगम रेवाड़ी कार्यालय लोटस गार्डन के सामने, नसियाजी रोड़, शांति नगर, रेवाड़ी या दूरभाष नंबर 01274-225294 पर संपर्क कर सकते हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad