Kaithal/Gulha Cheeka News: चमार नाम हमारा अधिकार है, हम इसे किसी को छीनने नहीं देंगे: पठानिया

Desh Rojana
On

समाजसेवी रिंकू पठानिया ने कहा है कि सरकार चमार शब्द के साथ कोई छेड़छाड़ न करे क्योंकि चमार नाम हमारा अधिकार है और हम इसे किसी को छीनने नहीं देंगे। पठानिया आज यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

गुहला चीका:  समाजसेवी रिंकू पठानिया ने कहा है कि सरकार चमार शब्द के साथ कोई छेड़छाड़ न करे क्योंकि चमार नाम हमारा अधिकार है और हम इसे किसी को छीनने नहीं देंगे। पठानिया आज यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चमार समाज के नोटिस में आया है कि सरकार जाति प्रमाण पत्र में चमार के स्थान पर मेघवाल शब्द का इस्तेमाल करने जा रही है, जिसकी वे निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि नाम बदलने का अधिकार मुख्यमंत्री नायब सैनी को किसने दिया है। उन्होंने कहा कि उक्त मुद्दे पर न केवल चमार समाज सरकार से नाराज है अलबत्ता एकजुट भी है।

chamar.jpg (1)

उन्होंने कहा कि चमार शब्द चमार समाज की पहचान है और कोई भी स्वाभिमानी व्यक्ति अपनी पहचान से समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हम अपने पुरखों द्वारा दिए गए नाम व पहचान पर गर्व करते हैं क्योंकि यह हमारी अस्मिता, संघर्ष व गौरवशाली इतिहास की पहचान है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मांग की कि जाति प्रमाण पत्र में चमार शब्द यथावत रखा जाए और हमारी पहचान मिटाने की साजिश न रची जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चमार शब्द के साथ छेड़छाड़ की गई, तो चमार समाज सड़कों पर उतर जाएगा और इसके दूरगामी परिणाम होंगे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad