New Delhi News: दिल्ली में लिबर्टी का 31वां मेगा एक्सक्लूसिव शोरूम उद्घाटित
द्वारका सेक्टर-7 के रामफल चौक में तीन मंजिला मेगा शोरूम में मिलेंगी 1,000 से अधिक फुटवियर वैरायटी
भारत की अग्रणी फुटवियर कंपनियों में शामिल लिबर्टी शूज़ लिमिटेड ने देश की राजधानी दिल्ली में अपने 31वें मेगा एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। यह नया शोरूम रामफल चौक, द्वारका सेक्टर-7, नई दिल्ली में स्थित है।
नई दिल्ली। भारत की अग्रणी फुटवियर कंपनियों में शामिल लिबर्टी शूज़ लिमिटेड ने देश की राजधानी दिल्ली में अपने 31वें मेगा एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। यह नया शोरूम रामफल चौक, द्वारका सेक्टर-7, नई दिल्ली में स्थित है। तीन मंजिला इस मेगा शोरूम में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए लिबर्टी के प्रमुख ब्रांड्स की 1,000 से अधिक फुटवियर वैरायटी एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

लिबर्टी के संस्थापकों का सपना था कि देशभर में ऐसे आधुनिक और विशाल शोरूम स्थापित हों, जहां प्रत्येक परिवार को गुणवत्तापूर्ण भारतीय फुटवियर उपलब्ध हो सके। आज उन्हीं के आशीर्वाद, दूरदर्शी सोच और स्थापित मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए लिबर्टी इस सपने को देश के कोने-कोने तक पहुंचा रही है।
शोरूम के उद्घाटन अवसर पर लिबर्टी ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री रमन बंसल ने कहा, “आज मुझे इस बात की विशेष खुशी है कि देश की राजधानी दिल्ली में लिबर्टी के एक और मेगा एक्सक्लूसिव शोरूम के उद्घाटन का अवसर मिला है।”
उन्होंने कहा कि कंपनी की योजना देश के प्रमुख महानगरों एवं तेजी से विकसित हो रहे शहरों में ऐसे मेगा शोरूम का विस्तार करने की है, जहां ग्राहकों को लिबर्टी के सभी प्रमुख ब्रांड्स, नवीनतम कलेक्शन और आधुनिक फुटवियर टेक्नोलॉजी का अनुभव एक ही स्थान पर मिल सके।
श्री बंसल ने कहा कि देश की राजधानी होने के साथ-साथ दिल्ली भारत के सबसे महत्वपूर्ण और बड़े उपभोक्ता बाजारों में से एक है। दिल्ली और एनसीआर के ग्राहकों ने हमेशा लिबर्टी को अपना प्रेम और विश्वास दिया है।
उन्होंने कहा, “दिल्ली-एनसीआर में यह लिबर्टी का 31वां एक्सक्लूसिव शोरूम है। दिल्ली की विशाल आबादी, बढ़ती क्रय शक्ति और ब्रांडेड फुटवियर की बढ़ती मांग को देखते हुए हमें यहां विस्तार की अपार संभावनाएं दिखाई देती हैं। वर्तमान में हम दिल्ली में अपनी संभावनाओं और निर्धारित लक्ष्य की तुलना में अभी पीछे हैं। इसलिए आने वाले समय में लिबर्टी दिल्ली और एनसीआर में अपने शोरूम की संख्या तेजी से बढ़ाना चाहेगी।”
लिबर्टी की उत्पादन क्षमता और भारतीय पहचान का उल्लेख करते हुए श्री बंसल ने कहा, “उत्पादन के क्षेत्र में लिबर्टी देश की अग्रणी फुटवियर कंपनियों में शामिल है और भारतीय फुटवियर उद्योग में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है। हमें एक स्वदेशी भारतीय ब्रांड होने पर गर्व है। हमारी उत्पादन इकाइयां करनाल, घरौंडा, लिबर्टीपुरम, देहरादून, पांवटा साहिब और रुड़की में स्थित हैं, जहां अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रतिदिन 50,000 से अधिक जोड़ी फुटवियर का निर्माण किया जाता है।”
उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत में लिबर्टी के 456 से अधिक एक्सक्लूसिव शोरूम, 225 वितरक तथा 10,000 से अधिक मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स का मजबूत नेटवर्क है, जिसके माध्यम से कंपनी देश के छोटे-बड़े शहरों तक अपने उत्पाद पहुंचा रही है।

‘मेरा जूता हिंदुस्तानी’ अभियान
स्वदेशी अभियान का उल्लेख करते हुए श्री बंसल ने कहा, “लिबर्टी का भारतीयता से रिश्ता बेहद पुराना और मजबूत रहा है। यह वही लिबर्टी है जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को देश की पहली स्वदेशी जूती भेंट की थी। इसी गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाते हुए हमने ‘मेरा जूता हिंदुस्तानी’ अभियान की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य देशवासियों को भारतीय उत्पादों को अपनाने और स्वदेशी उद्योग को मजबूत करने के लिए प्रेरित करना है।”
इस अवसर पर मेगा शोरूम के संचालक श्री हरबीर सिंह ने लिबर्टी परिवार का हिस्सा बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “दिल्ली के उपभोक्ता कम्फर्ट, स्टाइल, क्वालिटी और वैल्यू फॉर मनी को विशेष प्राथमिकता देते हैं। लिबर्टी एक विश्वसनीय ब्रांड है, जो ग्राहकों को ये सभी खूबियां एक साथ उपलब्ध कराता है। महिलाएं, पुरुष और बच्चे रोजमर्रा के उपयोग से लेकर ऑफिस, पार्टी, समारोह और शादी-ब्याह जैसे प्रत्येक अवसर के लिए लिबर्टी को पसंद करते हैं।”
उन्होंने कहा, “हमारा यह तीन मंजिला मेगा एक्सक्लूसिव शोरूम अपने आप में विशेष है। यहां ग्राहकों को एक ही छत के नीचे 1,000 से अधिक फुटवियर वैरायटी देखने और चुनने को मिलेंगी। हमारा प्रयास रहेगा कि दिल्ली के ग्राहकों को लिबर्टी के नवीनतम और प्रीमियम कलेक्शन के साथ बेहतरीन खरीदारी अनुभव प्रदान किया जाए।”
इस अवसर पर लिबर्टी के कंट्री सेल्स हेड श्री रामनाथ वर्मा ने बताया कि कंपनी देश के विभिन्न शहरों में कई और प्रीमियम मेगा शोरूम खोलने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
उन्होंने कहा, “लिबर्टी का लक्ष्य देशभर में मेगा एक्सक्लूसिव शोरूम के नेटवर्क का तेजी से विस्तार करना है। इन शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को एक ही स्थान पर लिबर्टी के सभी प्रमुख ब्रांड्स, नवीनतम कलेक्शन और आधुनिक टेक्नोलॉजी से युक्त फुटवियर उपलब्ध होंगे।”
उन्होंने बताया कि लिबर्टी के प्रमुख ब्रांड्स — Leap7X, Healers, AHA तथा Lucy & Luke — में आधुनिक डिजाइन के साथ कम्फर्ट, ड्यूरेबिलिटी और नई फुटवियर टेक्नोलॉजी पर विशेष जोर दिया गया है।
इसके साथ ही शोरूम में LFO के अंतर्गत एक्सेसरीज की भी एक विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। इसमें महिलाओं के लेदर पर्स, पुरुषों के वॉलेट, सॉक्स, स्कूल बैग, ट्रैवल बैग और ट्रॉली बैग सहित अनेक लाइफस्टाइल एक्सेसरीज शामिल हैं। इससे ग्राहकों को फुटवियर के साथ-साथ उनकी दैनिक और यात्रा संबंधी जरूरतों के लिए भी एक ही स्थान पर व्यापक विकल्प मिल सकेंगे।
लिबर्टी केवल एक फुटवियर ब्रांड नहीं, बल्कि भारत की आत्मनिर्भरता, गुणवत्ता, नवाचार और स्वदेशी उद्यमिता की भावना का प्रतीक है। दिल्ली में नए मेगा एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ इस विश्वास को और मजबूत करता है कि लिबर्टी आधुनिक भारत के कदमों के साथ आगे बढ़ने वाला एक सशक्त और विश्वसनीय भारतीय ब्रांड है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



