Palwal /Hathin News: उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने आकांक्षी खंड हथीन के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

हथीन के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर रहा उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर का जोर

Desh Rojana
On

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिला पलवल के आकांक्षी खंड हथीन के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतरीन बनाने के लिए अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

हथीन।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिला पलवल के आकांक्षी खंड हथीन के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतरीन बनाने के लिए अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आकांक्षी खंड हथीन के स्कूलों में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक सुविधाओं, बैठने की व्यवस्था, लड़कों और लड़कियों के लिए शौचालयों की अलग-अलग व्यवस्था और उनकी साफ-सफाई, आधारभूत व्यवस्थाओं, पेयजल, शौचालय, कक्षाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए की विद्यालयों में विद्यार्थियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए।
 
chiiii
 
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने संबंधित अधिकारियों से विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण कार्य तथा स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रभारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के साथ-साथ स्कूलों में स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने हथीन के विधायक द्वारा बताए गए कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करवाने की निर्देश दिए।
 
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बैठक के दौरान सब-डिवीजन लाइब्रेरी, ड्यूल डेस्क, स्कूलों में प्लेग्राउंड, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना, खेलो मेवात तथा कंप्यूटर ट्रेनिंग लैब सहित विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान प्रगति, लाभार्थियों की स्थिति तथा कार्यों को पूरा करने में आ रही समस्याओं की जानकारी ली।
 
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल और कौशल विकास से जुड़ी सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले। उन्होंने लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने तथा योजनाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए।
 
*हर बच्चे को मिले गुणवत्तापूर्ण शिक्षा*
उपायुक्त ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार और जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। स्कूलों में किसी भी प्रकार की मूलभूत कमी सामने आने पर उसका शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों की व्यवस्थाओं की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जाएं ताकि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
 
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र में चल रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए
आकांक्षी खंड हथीन में निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य सरकारी संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाना है, ताकि आमजन और विद्यार्थियों को सरकार की योजनाओं एवं सुविधाओं का प्रभावी लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग जारी रखने के निर्देश दिए।
 
*उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने आकांक्षी खंड हथीन के स्कूलों का निरीक्षण कर जांची बुनियादी सुविधाएं*
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आकांक्षी खंड हथीन के विभिन्न सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं, पेयजल, शौचालय, बिजली, स्वच्छता, फर्नीचर तथा स्कूल परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।
 
उपायुक्त ने शिक्षकों से विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षणिक स्तर तथा सीखने की गुणवत्ता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना प्राथमिकता होनी चाहिए। स्कूलों में किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधा की कमी पाए जाने पर उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आकांक्षी खंड हथीन के विकास के लिए शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करना बेहद जरूरी है। अधिकारियों और शिक्षकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करना चाहिए।
 
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने गांव बुराका स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पहुंचकर छात्रावास सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गणित की कक्षा में पहुंचकर छात्राओं से 17 का पहाड़ा सुना और गणित से संबंधित अन्य सवाल पूछकर उनके ज्ञान का आकलन किया। किशोरियों से बातचीत के दौरान उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता, खान-पान और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी। उन्होंने छात्राओं को पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने तथा फास्ट फूड से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन से ही विद्यार्थी पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
 
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी संदीप कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Gurugram News: गुरुग्राम के सोहना रोड पर नग्न हालत में मिला अज्ञात शव, चेहरे पर बंधा था बनियान; जांच में जुटी पुलिस
Palwal /Hathin News: उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने आकांक्षी खंड हथीन के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
New Delhi News: नेशनल चिल्ड्रेंस साइंस कांग्रेस ( NCSC ) ने दिल्ली प्रदेश स्तरीय गाइड टीचर्स एवं बाल वैज्ञानिक उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की
Nuh Mewat News: भाजपा में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचा : चौधरी जाहिद हुसैन
Faridabad News: सभी जाटव ‘मेघवाल’ नहीं बन सकते : सरदार निरंजन सिंह