Palwal News : जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे गेस्ट टीचर्स

Desh Rojana
On

अनुबंधित अध्यापकों की मांगों को लेकर गेस्ट टीचर्स 20 अगस्त को जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। जिला अध्यक्ष उदय राम शास्त्री ने बताया कि 20 अगस्त को दोपहर 3 बजे राजकीय माध्यमिक विद्यालय, कुशलीपुर में सभी अनुबंधित अध्यापक एकत्रित होंगे।

पलवल। अनुबंधित अध्यापकों की मांगों को लेकर गेस्ट टीचर्स 20 अगस्त को जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। जिला अध्यक्ष उदय राम शास्त्री ने बताया कि 20 अगस्त को दोपहर 3 बजे राजकीय माध्यमिक विद्यालय, कुशलीपुर में सभी अनुबंधित अध्यापक एकत्रित होंगे। ccउन्होंने बताया कि इसके बाद सभी शिक्षक अपनी मांगों को लेकर एकजुट होकर जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने जिले के सभी अनुबंधित अध्यापकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। गेस्ट टीचर्स का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं परंतु सरकार उनकी सुन नहीं रही है। माननीय पंजाब एंड हरियाणा चंडीगढ़ उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है इसलिए कुरुक्षेत्र में पिछले दो महीने से गेस्ट टीचर्स आंदोलनरत हैं। यदि सरकार ने जल्दी ही कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad