Palwal /Hathin News: एक लाख पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार

Desh Rojana
On

हथीन सिटी पुलिस ने एसटीएफ की मदद से संयुक्त अभियान चलाकर एक लाख पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश धारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 

हथीन:  हथीन सिटी पुलिस ने एसटीएफ की मदद से संयुक्त अभियान चलाकर एक लाख पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश धारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से  हथीन में हुई डकैती के मामले में पूछताछ की  जा रही है। सिटी पुलिस चौकी  इंचार्ज  अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.22.02 PM
हथीन एक लाख पांच हजार रुपए का इनामी बदमाश धारा सिंह हिरासत में

 

उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को आठ दस हथियारबंद बदमाशों ने हथीन के खारिया मोहल्ले स्थित  सन्नी  के घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर  नकदी व सोना चांदी  आभूषण लूटकर फरार हो गए। इस मामले में धारा सिंह की संलिप्तता मिली। इस मामले में पुलिस ने इससे पूर्व सुभाष निवासी संग्राम पुर उत्तरप्रदेश,नरेश निवासी रायपुर बांगर,शंकर पहलवान  आदि को गिरफ्तार किया था।  सिटी चौकी इंचार्ज ने बताया कि हथीन में हुई डकैती के मामले में आरोपी धारा सिंह से लूट का सामान बरामद किया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।