Palwal News : पूरे पलवल जिले के अंतर्गत जल संरक्षण एवं पेयजल जागरूकता के लिए डोर-टू-डोर सर्वे एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जिला पलवल द्वारा पूरे पलवल जिले के अंतर्गत जल संरक्षण, स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता तथा पेयजल एवं सीवर सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से डोर-टू-डोर सर्वे एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
पलवल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जिला पलवल द्वारा पूरे पलवल जिले के अंतर्गत जल संरक्षण, स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता तथा पेयजल एवं सीवर सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से डोर-टू-डोर सर्वे एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 
अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं कॉलोनियों में घर-घर जाकर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा विभागीय सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
इसी कड़ी में न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी एवं आदर्श कॉलोनी में विभागीय टीम द्वारा डोर-टू-डोर संपर्क कर नागरिकों को पानी की बर्बादी रोकने, खुले नलों पर टोंटी लगाने तथा पानी की टंकी भरने के बाद नल एवं वॉल्व समय पर बंद करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान जिला सलाहकार कुसुम जांगड़ा द्वारा नागरिकों को विभागीय योजनाओं, जल संरक्षण, पेयजल एवं सीवर कनेक्शन तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल से संबंधित महत्वपूर्ण विभागीय जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने लोगों से अपील की कि जल की प्रत्येक बूंद को बचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और छोटे-छोटे प्रयासों से पानी की बड़ी मात्रा में बचत की जा सकती है। अभियान के दौरान लोगों को अपने अवैध पेयजल कनेक्शनों को वैध करवाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पात्र नागरिकों के पानी एवं सीवर कनेक्शन स्वीकृत किए गए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को विभागीय व्यवस्था के माध्यम से नियमित, स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सके। नागरिकों को अपने घरों में पानी के टैंकों की समय-समय पर सफाई करवाने तथा पेयजल को स्वच्छ रखने के लिए भी जागरूक किया गया। टीम ने लोगों को पानी को अनावश्यक रूप से बहने से रोकने और पेयजल संसाधनों के संरक्षण में सहयोग करने का आह्वान किया। विभाग द्वारा बताया गया कि यह अभियान पूरे पलवल जिले के अंतर्गत चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। डोर-टू-डोर सर्वे के माध्यम से नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ पेयजल एवं सीवर कनेक्शनों की स्थिति की जानकारी ली जाएगी और जहां आवश्यक होगा, वहां लोगों को वैध कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के साथ-साथ जल की बर्बादी रोकना, जल संरक्षण को बढ़ावा देना और जनभागीदारी के माध्यम से बेहतर जल प्रबंधन सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर प्रधान बालकृष्ण, खंड समन्वयक संजय कुमार, विश्वास शेरावत, लखन सिंह, राहुल, प्रकाश एवं रणधीर राणा सहित विभागीय टीम के सदस्य उपस्थित रहे। टीम ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उन्हें जल संरक्षण एवं विभागीय सुविधाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे “जल बचाएं, भविष्य बचाएं” के संकल्प के साथ इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने घर तथा आसपास पानी की बर्बादी को रोकने में सहयोग करें।

About The Author
संबंधित समाचार



