Faridabad News : फरीदाबाद के दो सफाई मित्र लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के बनेंगे प्रत्यक्षदर्शी

Desh Rojana
On

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फरीदाबाद के लिए गौरव का क्षण है। नगर निगम फरीदाबाद के दो शहरी स्वच्छता कर्मी (सफाई मित्र) पप्पू कजानिया और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रानी कजानिया को 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

फरीदाबाद। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फरीदाबाद के लिए गौरव का क्षण है। नगर निगम फरीदाबाद के दो शहरी स्वच्छता कर्मी (सफाई मित्र) पप्पू कजानिया और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रानी कजानिया को 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। दोनों सफाई मित्र अपने-अपने  परिवार के साथ इस ऐतिहासिक समारोह के प्रत्यक्षदर्शी बनेंगे। बता दें कि चंदवाली गांव में रहने वाले दोनों सफाई मित्र पति पत्नी हैं और लगभग 25 साल से नगर निगम में सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। a

हरियाणा के विभिन्न शहरी स्थानीय निकायों से कुल 27 सफाई मित्रों को उनके जीवनसाथियों सहित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में नामित किया गया है। इनमें फरीदाबाद से पप्पू कजानिया और रानी कजानिया का चयन होना शहर के लिए गौरव की बात है। सफाई मित्रों को लाल किले पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का अवसर मिलना उनके स्वच्छता के प्रति समर्पण और महत्वपूर्ण भूमिका के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। नगर निगम फरीदाबाद के अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों सफाई मित्रों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे फरीदाबाद के लिए गर्व का विषय है। स्वच्छता कर्मी प्रतिदिन शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और लाल किले से स्वतंत्रता दिवस समारोह को प्रत्यक्ष देखना उनके लिए जीवन का यादगार अनुभव होगा। नगर निगम बल्लभगढ़ सफाई जोन इंचार्ज अजीत रावत ने बताया कि ये दोनों सफाई मित्र बल्लभगढ़ के वार्ड 41 में कार्यरत हैं जिन्हें 15 अगस्त को लाल किले पर राष्ट्रध्वज तिरंगे के ध्वजारोहण देखने और देश की आन-बान-शान का प्रतीक स्वतंत्रता दिवस समारोह को अपनी आंखों से देखते हुए इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। ये दोनों सफाई मित्र बल्लभगढ़ सफाई जोन इंचार्ज अजीत रावत के साथ कल सुबह दिल्ली पहुंचेंगे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad