Mewat/ Ferozepur Jhirkha: बूचड़खाने के विरोध में ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, शुक्रवार को होगी बड़ी पंचायत

संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक में आंदोलन तेज करने का फैसला, आसपास के गांवों के ग्रामीणों के पहुंचने की संभावना।

Desh Rojana
On

खंड के गांव रावली में संचालित बूचड़खाने को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। रविवार को ग्राम पंचायत रावली में बूचड़खाना हटाओ संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई।

फिरोजपुर झिरका। खंड के गांव रावली में संचालित बूचड़खाने को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। रविवार को ग्राम पंचायत रावली में बूचड़खाना हटाओ संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूचड़खाने के संचालन को लेकर ग्रामीणों ने अपनी आपत्ति जताते हुए प्रशासन से इसे बंद कराने की मांग की। साथ ही आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया।

kasai

बैठक में संघर्ष समिति की ओर से आगामी शुक्रवार को बड़ी पंचायत आयोजित करने की घोषणा की गई। समिति के सदस्यों के अनुसार पंचायत में रावली के अलावा आसपास के गांवों के ग्रामीणों को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पंचायत में बूचड़खाने के खिलाफ आगे की रणनीति तय की जाएगी।


ग्रामीणों ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से बूचड़खाना बंद कराने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इसी क्रम में करीब तीन दिन पूर्व ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला उपायुक्त, नूंह को ज्ञापन सौंपकर बूचड़खाना बंद कराने की मांग की थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि बूचड़खाने को लेकर उनकी शिकायतों पर प्रशासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार को होने वाली बड़ी पंचायत में आंदोलन को लेकर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी।


ग्राम पंचायत रावली में आयोजित बैठक में आसीद खान, डिपो होल्डर हारून, नसीम, रफीक, अल्ताफ, फजरा, पूर्व सरपंच शिवचंद, सरपंच तोसिफ, उमर, शाकिर, हमीद, नसरूद्दीन, हाजार खान, दिनेश, हकीमुद्दीन, ताहिर, ईशा, यासीन, सुधीर कुमार, जुबेर, सरफुद्दीन, फकरुद्दीन, खुर्शीद, रसीद, सहसमल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि बूचड़खाने से संबंधित उनकी शिकायत पर गंभीरता से विचार करते हुए नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाए। वहीं संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि शुक्रवार की पंचायत के बाद आंदोलन को लेकर अगला कदम तय किया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad