Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा खड़े कैंटर से टकराई स्कूटी, दो टीचर की मौत, युवती घायल

एक ही स्कूटी पर सवार थे तीनों, दिल्ली के रहने वाले

Desh Rojana
On

द्वारका एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में दो युवाओं की जान चली गई और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के अनुसार धनकोट चौकी क्षेत्र में शनिवार रात द्वारका एक्सप्रेसवे के फ्लाइओवर पर बिना पार्किंग लाइट जलाए खड़े कैंटर से एक स्कूटी पीछे से भिड़ गई। स्कूटी पर एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। ट्रिपलिंग के साथ ही ये नो एंट्री में भी घुस गए। पुलिस को घटनास्थल से हेलमेट भी नहीं मिले।

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में दो युवाओं की जान चली गई और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के अनुसार धनकोट चौकी क्षेत्र में शनिवार रात द्वारका एक्सप्रेसवे के फ्लाइओवर पर बिना पार्किंग लाइट जलाए खड़े कैंटर से एक स्कूटी पीछे से भिड़ गई। स्कूटी पर एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। ट्रिपलिंग के साथ ही ये नो एंट्री में भी घुस गए। पुलिस को घटनास्थल से हेलमेट भी नहीं मिले।

WhatsApp Image 2026-08-09 at 11.35.19 PM (2)

पुलिस के अनुसार घटना शनिवार रात करीब नौ बजे की है। हादसे में मृतकों की पहचान दिल्ली के करौला गांव निवासी लक्ष्य गहलोत, उत्तम नगर के विकास नगर निवासी निधि तिवारी के रूप में की गई। दोनों की उम्र 24 से 25 साल है। वहीं घायल युवती का नाम अंकिता उपाध्याय है और वह कोटला विहार की रहने वाली है। फिलहाल उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई और वह मणिपाल अस्पताल में भर्ती है।

निजी स्कूल में टीचर:  बताया जाता है कि लक्ष्य, निधि और अंकिता तीनों उत्तम नगर के एक निजी स्कूल में पढ़ाते थे। शनिवार दोपहर किसी काम से तीनों गुरुग्राम आए थे। रात ये लोग वापस द्वारका एक्सप्रेसवे से दिल्ली जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धनकोट चौकी क्षेत्र में बीपीटीपी सोसायटी के पास द्वारका एक्सप्रेस की मुख्य सड़क के फ्लाइओवर पर एक कैंटर खड़ा हुआ था, इनकी स्कूटी उस कैंटर से पीछे से भिड़ गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कैंटर में पार्किंग लाइट नहीं जल रही थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही तीनों घायलों को निजी अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान लक्ष्य और निधि ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। धनकोट चौकी पुलिस ने बताया कि नंबर के आधार पर कैंटर चालक की पहचान की गई। उसने पूछताछ में बताया कि खराब होने के कारण कैंटर खड़ा कर दिया था। लेकिन सुरक्षात्मक कदम न उठाने की लापरवाही हुई है। इस पर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि स्कूटी सवार लोगों ने भी लापरवाही की। नो एंट्री लेन में घुसे और घटनास्थल पर हेलमेट भी नहीं मिले। आशंका है कि इन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad