Rewari News: बावल में जेजेपी परिवार में पुराने साथी फिर शामिल हुए

पार्टी नेता बोले : इससे पार्टी मजबूत होगी

Desh Rojana
On

रविवार को जननायक जनता पार्टी की जिला रेवाड़ी इकाई को बड़ी मजबूती मिली है, जिसमें उसके कुछ पुराने साथियों ने फिर से पार्टी का दामन थाम लिया।  इनमें बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव रसियावास से देवी सिंह प्रधान, राजबीर तिहाड़ा, बिदावास के भरत सिंह नंबरदार, बालावास जाट के रणबीर मास्टर तथा टीकला के सरजीत के नाम शामिल हैं।

रेवाड़ी: रविवार को जननायक जनता पार्टी की जिला रेवाड़ी इकाई को बड़ी मजबूती मिली है, जिसमें उसके कुछ पुराने साथियों ने फिर से पार्टी का दामन थाम लिया। इनमें बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव रसियावास से देवी सिंह प्रधान, राजबीर तिहाड़ा, बिदावास के भरत सिंह नंबरदार, बालावास जाट के रणबीर मास्टर तथा टीकला के सरजीत के नाम शामिल हैं। इन्होंने अपने समर्थकों सहित कांग्रेस छोड़कर फिर से जननायक जनता पार्टी में आस्था जताकर घर वापिसी की है। ये सभी पूर्वकाल में जे जे पी के पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। नगर वर्ष 2004 में बावल विधानसभा चुनाव में इन्होंने पार्टी के उम्मीदवार रामेश्वर दयाल के अपना नामांकन पत्र वापस कर अपनी पार्टी के साथ बगावत की।

WhatsApp Image 2026-08-10 at 12.06.28 AM

इनके सामने कोई विकल्प नहीं रहा और वह भाजपा के विरोध में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. एम एल रंगा के साथ जुड़ गए। उन्होंने तब अपनी पार्टी को छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था, लेकिन अब ये लोग दोबारा पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व और जेजेपी की नीतियों में विश्वास जताते हुए जेजेपी में लौट आए हैं। 
पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इन सभी पुराने साथियों को पार्टी का पटका पहनाकर इनका स्वागत करते हुए कहा कि अनुभवी एवं समर्पित साथियों की घर वापसी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा जिला रेवाड़ी में जेजेपी को और मजबूती मिलेगी। 
इस पार्टी में वापसी करने वाले नेताओं ने कहा कि वे दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते हुए संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम करेंगे।
फोटो कैप्शन : पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जय जय भाई पार्टी के वरिष्ठ नेता की उपस्थिति में  जेजेपी पार्टी का पका पहनकर पार्टी पार्टी में वापसी करने पर  स्वागत करते हुए। 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad