Gurugram News : विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में "रजत" जितने वाली निकिता के सम्मान में जुटा शहर
सुखराली की बेटी पर पूरे देश को मान, बेटियां कर रही नाम रोशन : सर्वप्रिय त्यागी
अजरबैजान के बाकू में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप-2026 में भारत के लिए रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली गुरुग्राम के सुखराली गांव की होनहार बेटी निकिता सहरावत के सम्मान में रविवार को सुखराली गांव के कम्यूनिटी सेंटर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
गुरुग्राम: अजरबैजान के बाकू में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप-2026 में भारत के लिए रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली गुरुग्राम के सुखराली गांव की होनहार बेटी निकिता सहरावत के सम्मान में रविवार को सुखराली गांव के कम्यूनिटी सेंटर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने निकिता सहरावत को पुष्पगुच्छ एवं सम्मान भेंट कर बधाई दी, आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों एवं खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि गुरुग्राम की बेटी निकिता सहरावत ने विश्व स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर न केवल अपने परिवार और गांव का बल्कि पूरे हरियाणा तथा भारत का नाम रोशन किया है। फाइनल में अमेरिका की मजबूत खिलाड़ी एपेनेसा एलिसन के विरुद्ध निकिता ने साहस, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। यद्यपि फाइनल मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन विश्व रजत पदक जीतकर उन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि हरियाणा की बेटियां आज खेलों के हर मंच पर देश का तिरंगा बुलंद कर रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निकिता भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का तिरंगा विश्व मंच पर और अधिक ऊंचा करेंगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने निकिता सहरावत का जोरदार स्वागत किया और उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भाजपा गुरुग्राम जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, मन की बात जिला संयोजक अजय दुआ, जिला मीडिया सह प्रभारी वरुण चौहान, युवा नेता भानु सहरावत एवं सुखराली गांव के समस्त ग्रामीण उपस्थित रहें।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



