Kurukshetra/Pehowa: 30 अगस्त 2026 तक बीएलओ, संबंधित निर्वाचक, सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अलर्ट मोड में रहकर दावे व आपत्तियां करेंगे स्वीकार: गुरविंद्र सिंह
उपमंडल अधिकारी नागरिक गुरविंद्र सिंह ने कहा कि आगामी 30 अगस्त 2026 तक बीएलओ, संबंधित निर्वाचक, सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अलर्ट मोड में रहकर दावे व आपत्तियां स्वीकार करेंगे।
पिहोवा: उपमंडल अधिकारी नागरिक गुरविंद्र सिंह ने कहा कि आगामी 30 अगस्त 2026 तक बीएलओ, संबंधित निर्वाचक, सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अलर्ट मोड में रहकर दावे व आपत्तियां स्वीकार करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है।

किसी भी मतदाता का नाम बिना सुनवाई के नहीं कटेगा। ईआरओ के निर्णय पर मतदाता 15 दिन के अंदर जिला स्तर पर अपील कर सकता है फिर भी समस्या आती है तो 30 दिन के अंदर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अपील कर सकता है। इसलिए 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
दावे व आपत्तियों के साथ-साथ 28 सितंबर तक नोटिस फेज व आपत्तियों के समाधान का कार्य भी चलेगा। नोटिस फेज में बीएलओ की तरफ से ऐसे मतदाताओं को नोटिस दिया जाएगा जिनका पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से मिलान नहीं हो पाया है या फिर मिलान में किसी भी प्रकार की विसंगतियां पाई गई हैं।
एसडीएम गुरविंद्र सिंह ने कहा कि अब आगामी 30 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। अगर किसी मतदाता का नाम 31 जुलाई को प्रकाशित होने वाली लिस्ट में नहीं है तो वह फार्म 6 भर अपना नाम पुनरू दर्ज करवा सकते हैं। फाइनल लिस्ट में उनका नाम शामिल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फॉर्म 6 के माध्यम से पात्र व्यक्ति खुद का नाम मतदाता सूची में जोड़ सकते हैं। एक जुलाई, 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को वोटर बनने के लिए फार्म 6 भरने की सुविधा दी गई है। जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में छूट गए हैं या जो किन्हीं वजहों से गणना प्रपत्र नहीं भर सके थे वह भी फार्म 6 भर सकते हैं। फॉर्म 7 के तहत मतदाता अपना नाम हटवाने के लिए भर सकते हैं जिनका नाम पहले से ही मतदाता सूची में है। फॉर्म 8 की मदद से मतदाता अपने मतदाता कार्ड में कुछ बदलाव करने या कोई गलती है तो उसे सुधारने के लिए भर सकते हैं। यह सुविधा ऑनलाइन भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि जो भी दावे आपत्तियों होंगे उनकी सूची बनाकर हर रोज संबंधित उपमंडल कार्यालय और जिला स्तर पर चस्पा की जाएगी।
जिला चुनाव कार्यालय द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी लेने से संबंधित टोल फ्री नंबर 1950 जारी किया गया है, इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर 8168837901 भी उपलब्ध है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



