Fatehabad/Ratia News: जानलेवा हमला करने के मामले में रतिया पुलिस की बड़ी सफलता: चौथा आरोपी अंकित गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर रतिया पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए चौथे आरोपी अंकित पुत्र गुरपाल सिंह निवासी वार्ड नंबर 17, रतिया को गिरफ्तार किया है।
रतिया: पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर रतिया पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए चौथे आरोपी अंकित पुत्र गुरपाल सिंह निवासी वार्ड नंबर 17, रतिया को गिरफ्तार किया है।

थाना शहर रतिया प्रभारी उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि 26 जून 2026 को गांव नंगल निवासी सुरजीत सिंह उर्फ सोनू ने शिकायत दी थी कि वह किसी कार्य से रतिया बस स्टैंड से सरकारी अस्पताल की ओर जा रहा था। जब वह सरकारी अस्पताल रतिया के निकट पहुंचा तो साहिल पुत्र राकेश, कृष्ण उर्फ पद्दी, अंकित पुत्र गुरपाल सिंह तथा सोनु सभी निवासी रतिया, मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे और उसका रास्ता रोक लिया।
शिकायत के अनुसार अंकित और कृष्ण ने उसे पकड़ लिया तथा उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान साहिल ने जान से मारने की नीयत से उसके सीने के बाईं ओर चाकू से वार कर दिया। शोर सुनकर आसपास लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने घायल को दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
घायल को उपचार के लिए पहले सरकारी अस्पताल रतिया और बाद में एमएएमसी अग्रोहा रेफर किया गया। चिकित्सकों की राय तथा पीड़ित के बयान के आधार पर थाना शहर रतिया में मुकदमा नम्बर 151 दिनांक 26.06.2026 भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 118(1), 126(2), 109(1), 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब लगातार की जा रही जांच एवं छापेमारी के दौरान चौथे आरोपी अंकित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी को माननीय न्यायालय मे पेश किया जायेगा। मामले की जांच जारी है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



