Kurukshetra News: नवीन जिन्दल की पहल पर ओपी जिन्दल पार्क में 366 लोगों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

Desh Rojana
On

लोगों को उनके घर-द्वार के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नवीन जिन्दल फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट ने शनिवार को ओपी जिन्दल पार्क में स्वास्थ्य शिविर लगाया।

कुरुक्षेत्र। लोगों को उनके घर-द्वार के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नवीन जिन्दल फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट ने शनिवार को ओपी जिन्दल पार्क में स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में कुल 366 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच करने के साथ उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक परामर्श भी दिया।
 
IMG-20260912-WA0050
 
शिविर में 308 मरीजों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं, जबकि 58 लोगों के रक्त एवं यूरिन के परीक्षण किए गए। रक्तचाप, मधुमेह सहित सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जांच भी की गई। स्थानीय लोगों के साथ आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने भी शिविर का लाभ उठाया।
 
सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट्स का उद्देश्य केवल बीमारियों का उपचार करना नहीं, बल्कि लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित व्यायाम और समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
 
उन्होंने बताया कि वर्तमान में कुरुक्षेत्र जिले में दो और कैथल जिले में एक मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवाएं दे रही हैं। इन मोबाइल यूनिट्स के माध्यम से जरूरतमंद और दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं, ताकि लोगों को सामान्य स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयों के लिए दूर न जाना पड़े।
 
धर्मवीर सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल की प्राथमिकता है कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के माध्यम से इलाज के साथ स्वास्थ्य जागरूकता को भी गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad