Faridabad News : उत्कृष्ट शिक्षक और प्रभावी नेतृत्व ही मजबूत शिक्षा व्यवस्था की नींव: विधायक धनेश अदलखा
फरीदाबाद में शिक्षक उत्कृष्टता एवं विद्यालय नेतृत्व सम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नेतृत्व क्षमता एवं बदलते तकनीकी परिवेश में शिक्षकों की भूमिका को केंद्र में रखते हुए “शिक्षक उत्कृष्टता एवं विद्यालय नेतृत्व सम्मेलन 2026” का भव्य आयोजन गत दिवस मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (MRIIRS), फरीदाबाद परिसर में किया गया।
फरीदाबाद। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नेतृत्व क्षमता एवं बदलते तकनीकी परिवेश में शिक्षकों की भूमिका को केंद्र में रखते हुए “शिक्षक उत्कृष्टता एवं विद्यालय नेतृत्व सम्मेलन 2026” का भव्य आयोजन गत दिवस मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (MRIIRS), फरीदाबाद परिसर में किया गया। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI), फरीदाबाद चैप्टर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों एवं विद्यालय नेतृत्व को नई तकनीकों, नेतृत्व कौशल, नवाचार तथा शिक्षा के बदलते परिदृश्य के अनुरूप सशक्त बनाना रहा। सम्मेलन में फरीदाबाद एवं आसपास के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षाविदों, विद्यालय प्रमुखों, प्राचार्यों, शिक्षकों तथा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि सीएस निसार अहमद रहे। बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने अपने संबोधन में शिक्षकों को समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक सशक्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था ही एक मजबूत राष्ट्र की नींव रखती है।
शिक्षकों की भूमिका केवल विद्यार्थियों को शिक्षित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे उनके व्यक्तित्व एवं भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, शिक्षाविदों, विद्यालय प्रमुखों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का ICSI फरीदाबाद चैप्टर की ओर से आभार व्यक्त किया गया। सम्मेलन का समापन शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार और प्रभावी नेतृत्व को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

About The Author
संबंधित समाचार



