Kaithal News: स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा 315 बोर अवैध देसी कट्टा व 2 रौंद सहित आरोपी काबू,आरोपी पर हैं 20 हजार ईनाम, सोनीपत में फिरौती मांगने के मामले में था वांछित

Desh Rojana
On

जिला कैथल में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाई जा रही मुहिम तहत स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल द्वारा एक आरोपी को 315 बोर के अवैध देसी कट्टा व 2 रौंद सहित काबू कर लिया गया।

कैथल। जिला कैथल में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाई जा रही मुहिम तहत स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल द्वारा एक आरोपी को 315 बोर के अवैध देसी कट्टा व 2 रौंद सहित काबू कर लिया गया।

detective
अवैध असला सहित आरोपी स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट गिरफ्त में।

 

डीएसपी बीरभान ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एचसी देवेंद्र सिंह की टीम गस्त दौरान गांव शिमला बस अड्डा पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्तचर से सूचना प्राप्त हुई कि गांव भागल निवासी राहुल उर्फ गोगीजिसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा जो काफी समय से फरार चल रहा हैआईटीआई कलायत के सामने हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर अवैध देसी कट्टा लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए आईटीआई कलायत के सामने दबिश दी गई। जहाँ बताए हुलिए के अनुसार एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर हाईवे से कलायत की तरफ भागने लगाजिसे पुलिस टीम ने पीछा करके कुछ दूरी पर ही काबू कर लिया। आरोपी की पहचान गांव भागल निवासी राहुल उर्फ गोगी के रूप में हुई।

तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा तथा 2 रौंद बरामद हुए। जिस बारे आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज कर कर लिया गया। आरोपी पर वर्ष 2024 दौरान जिला सोनीपत में फिरौती के एक मामले में 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है जिसमें आरोपी वांछित था। आरोपी पर कैथल, नरवाना जींद व सोनीपत में हैं कातिलाना हमला, फिरौती, आर्म्स एक्ट व लुट के करीब 8 मामले दर्ज है। आरोपी अमेरिका भाग गया था, जा हाल पिछले दिनों अमेरिका से डिपोर्ट हुआ है। आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से 5 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad