Kaithal News: एंटी नारकोटिक सैल कैथल द्वारा 7.03 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित आरोपी काबू

Desh Rojana
On

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए एंटी नारकोटिक सैल कैथल द्वारा कैथल क्षेत्र से एक आरोपी को 7.03 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित काबू किया है।

कैथल। c पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल कैथल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएआई जगभान सिंह की टीम अपराध की रोकथाम के लिए गश्त दौरान बस अड्डा कैथल के पास मौजूद थी। जहां पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ति करनाल रोड छोटूराम चौक के पास किसी व्यक्ति को हेरोइन (चिट्टा) बेचने के लिए खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए करनाल रोड छोटूराम चौक के पास पहुंची। जहां बताए हुलिए का एक व्यक्ति दिखाई दिया। जो पुलिस टीम को देखकर घबरा गया तथा भागने का प्रयास करने लगाजिसे पुलिस कर्मचारियों की सहायता से काबू कर लिया गया। आरोपी का पहचान गांव दुसैन निवासी संदीप उर्फ सोना के रुप में हुई।

heroine
हेरोइन तस्कर एंटी नारकोटिक सैल कैथल गिरफ्त में।

 

पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे ईटीओ कैथल प्रमोद कुमार के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक पन्नी से 7.03 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। जिस बारे आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मौके पर पहुंचे एएसआई रोहताश द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad