Rewari News: विधायक लक्ष्मण यादव ने रोजगार मेले में युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र
बोले : युवा देश की बड़ी शक्ति
जिला रोजगार कार्यालय रेवाड़ी और राजकीय बाल औद्योगिक संस्थान ने स्थानीय बाल भवन में संयुक्त रूप से मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया। इस मेले में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में जबकि उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
रेवाड़ी: जिला रोजगार कार्यालय रेवाड़ी और राजकीय बाल औद्योगिक संस्थान ने स्थानीय बाल भवन में संयुक्त रूप से मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया। इस मेले में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में जबकि उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
.jpeg)
इस मंच से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने युवाओं एवं नियोक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और विकसित भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने उपस्थित युवाओं एवं नियोक्ताओं को विकसित भारत-2047 की प्रतिज्ञा दिलाई तथा युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेहनत, कौशल और सकारात्मक सोच के माध्यम से युवा अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि रोजगार मेले युवाओं और उद्योगों के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी क्षमता और कौशल का निरंतर विकास करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने नियुक्ति पाने वाले युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला रोजगार अधिकारी दिनेश तंवर ने बताया कि मेगा रोजगार मेले में हीरो टेक्निको, निप्पोन, जीएलएस, मोल्ड-टेक सहित 20 से अधिक प्रतिष्ठित नियोक्ताओं ने भाग लिया। रोजगार मेले में करीब 800 युवाओं ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराई, जिनमें से 750 युवाओं को विभिन्न कंपनियों द्वारा मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह, भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप चौहान आदि उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



