Faridabad News : लाल डोरा सर्टिफिकेट के लिए संबंधित जोन कार्यालय में जमा कराएं प्रॉपर्टी के दस्तावेज
नागरिक प्रॉपर्टी का स्वयं सत्यापन कर रिकॉर्ड अपडेट करवाएं और स्वामित्व योजना का लाभ उठाएं- वीरेंद्र सिंह एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर
नगर निगम फरीदाबाद प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी प्रॉपर्टी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज अपने-अपने जोन कार्यालय में जमा करवाकर लाल डोरा सर्टिफिकेट प्राप्त करें तथा सरकार की स्वामित्व योजना का लाभ उठाएं। साथ ही बकाया प्रॉपर्टी टैक्स निगम कार्यालय अथवा निगम की साइट पर जाकर अपना भुगतान करें और निगम की आगामी कार्यवाही से बचाव करें।
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी प्रॉपर्टी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज अपने-अपने जोन कार्यालय में जमा करवाकर लाल डोरा सर्टिफिकेट प्राप्त करें तथा सरकार की स्वामित्व योजना का लाभ उठाएं। साथ ही बकाया प्रॉपर्टी टैक्स निगम कार्यालय अथवा निगम की साइट पर जाकर अपना भुगतान करें और निगम की आगामी कार्यवाही से बचाव करें। 
निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपनी प्रॉपर्टी का स्वयं सत्यापन करवाने के साथ-साथ समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की भी अपील की है। निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के निर्देशों पर एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर वीरेंद्र सिंह ने अधिकारियों को नागरिकों के संबंधित कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करवाने तथा उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। नागरिक अपनी प्रॉपर्टी का स्वयं सत्यापन करने तथा प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग की वेबसाइट property.ulbharyana.gov.in पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। संपत्ति की खरीद-बिक्री में सुविधा: स्वयं सत्यापित संपत्ति का रिकॉर्ड स्पष्ट एवं अद्यतन होने से भविष्य में संपत्ति की खरीद-बिक्री के समय दस्तावेजों के सत्यापन में सुविधा होती है तथा खरीदार का विश्वास बढ़ता है। सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ: नगर निगम एवं सरकार द्वारा समय-समय पर प्रदान की जाने वाली विभिन्न राहत योजनाओं, छूट एवं अन्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए संपत्ति का रिकॉर्ड सही एवं सत्यापित होना आवश्यक हो सकता है। संपत्ति रिकॉर्ड में पारदर्शिता:
सेल्फ सर्टिफिकेशन के माध्यम से संपत्ति के मालिकाना हक, क्षेत्रफल, उपयोग/श्रेणी एवं अन्य संबंधित जानकारी को नगर निगम के रिकॉर्ड में सही रूप से अपडेट किया जा सकता है। भविष्य के विवादों से बचाव: संपत्ति का विवरण ऑनलाइन सत्यापित एवं अद्यतन रहने से रिकॉर्ड संबंधी विसंगतियों, आपत्तियों एवं अनावश्यक विवादों की संभावना को कम करने में मदद मिलती है। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी प्रॉपर्टी से संबंधित रिकॉर्ड को समय रहते सत्यापित एवं अपडेट करवाएं, आवश्यक दस्तावेज जमा करवाएं तथा प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान समय पर कर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। इसके अलावा स्वामित्व योजना के प्रमुख लाभ : संपत्ति के मालिकाना हक का प्रमाण, लाभार्थी को अपनी संपत्ति के स्वामित्व का सरकारी रिकॉर्ड/प्रॉपर्टी कार्ड मिलता है। संपत्ति विवाद कम होंगे : संपत्ति की सीमाओं और मालिकाना हक का रिकॉर्ड स्पष्ट होने से पड़ोसियों या परिवार के बीच होने वाले विवादों में कमी आती है। बैंक से लोन लेने में सुविधा : प्रॉपर्टी कार्ड के आधार पर पात्र व्यक्ति अपनी संपत्ति को वित्तीय संपत्ति के रूप में इस्तेमाल करके बैंक से ऋण लेने में सक्षम हो सकता है। संपत्ति की खरीद-बिक्री में आसानी : स्वामित्व का रिकॉर्ड स्पष्ट होने से संपत्ति के हस्तांतरण और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं में सुविधा मिलती है। जैसे मुख्य लाभ प्राप्त होते हैं।

About The Author
संबंधित समाचार



