Gurugram News: गुरुग्राम में स्कूल बसों पर शिकंजा, 838 की जांच में 62 के चालान
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने स्कूल बसों की जांच तेज कर दी है। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बताया गया कि 22 जुलाई 2026 तक जिले में 838 स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया, जिनमें नियमों का उल्लंघन मिलने पर 62 के चालान किए गए।
गुरुग्राम: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने स्कूल बसों की जांच तेज कर दी है। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बताया गया कि 22 जुलाई 2026 तक जिले में 838 स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया, जिनमें नियमों का उल्लंघन मिलने पर 62 के चालान किए गए।

लघु सचिवालय में एडीसी सोनू भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस, आपातकालीन द्वार, प्राथमिक उपचार किट, जरूरी दस्तावेज और पुलिस सत्यापन सहित सुरक्षा मानकों की जांच की समीक्षा की गई।
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और ब्लैक स्पॉट सुधारने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को अनधिकृत कट बंद करने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, रोड मार्किंग, यातायात संकेतक और पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित क्रॉसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
गोल्फ कोर्स रोड स्थित ला लगून चौराहे पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए फुट ओवरब्रिज बनाने की योजना पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



