Palwal News: केएमपी और केजीपी एक्सप्रेस-वे पर सडक़ सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त : उपायुक्त

सडक़ किनारे अवैध पार्किंग, अतिक्रमण व अनधिकृत गतिविधियों पर की जाएगी प्रभावी कार्रवाई

Desh Rojana
On

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने केएमपी/केजीपी एक्सप्रेस-वे पर सडक़ सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए संबंधित विभागों को व्यापक स्तर पर जांच एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि एक्सप्रेस-वे के आसपास यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाए जाएं।

पलवल: उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने केएमपी/केजीपी एक्सप्रेस-वे पर सडक़ सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए संबंधित विभागों को व्यापक स्तर पर जांच एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि एक्सप्रेस-वे के आसपास यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाए जाएं।

WhatsApp Image 2026-06-21 at 12.34.10 AM

उपायुक्त डा. छिल्लर के निर्देशों के अनुपालन में एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह द्वारा संबंधित विभागों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में सडक़ सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा तीन दिन के भीतर विस्तृत अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

अवैध पार्किंग के विरुद्ध विशेष अभियान: उप पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक), पलवल को केएमपी/केजीपी रोड कॉरिडोर, विशेषकर संवेदनशील एवं अधिक यातायात वाले क्षेत्रों में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सडक़ किनारे ट्रक, ट्रेलर एवं अन्य भारी वाहनों की अनधिकृत पार्किंग की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अवैध पार्किंग, अनधिकृत ठहराव, ओवरलोडिंग तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार चालान किए जाएंगे। संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाने के साथ-साथ दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर यातायात प्रबंधन एवं सडक़ सुरक्षा में सुधार के लिए आवश्यक सुझाव भी तैयार किए जाएंगे।

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं बिजली कनेक्शनों की होगी जांच: डीएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता को केएमपी/केजीपी रोड कॉरिडोर में संचालित ढाबों, दुकानों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित प्रतिष्ठानों में उपलब्ध बिजली कनेक्शनों की वैधता की जांच की जाएगी तथा नियमों के विपरीत पाए जाने वाले कनेक्शनों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही आबकारी विभाग को एक्सप्रेस-वे के आसपास संचालित शराब ठेकों की जांच कर उनके लाइसेंस एवं निर्धारित स्थान से संबंधित नियमों का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अतिक्रमण एवं अनधिकृत निर्माण पर होगी कार्रवाई: जिला नगर योजनाकार को केएमपी/केजीपी रोड कॉरिडोर में स्थित ढाबों, दुकानों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का व्यापक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान आवश्यक अनुमतियों, निर्माण की वैधता, सीएलयू तथा अन्य संबंधित नियमों की जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य सडक़ के अधिकार क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित रखते हुए यातायात की सुगम आवाजाही और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

अनधिकृत कट, सीढियों, साइन बोर्ड एवं अन्य संरचनाओं की होगी पहचान: केएमपी/केजीपी एक्सप्रेस-वे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को संबंधित क्षेत्र का तत्काल निरीक्षण करने तथा एक्सप्रेस-वे अथवा उसके आसपास बनाए गए अनधिकृत कट, प्रवेश मार्ग, सीढियों, अप्रोच एवं अन्य संरचनाओं की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त एक्सप्रेस-वे के राइट ऑफ वे को प्रभावित करने वाले अनधिकृत साइन बोर्ड, होर्डिंग, विज्ञापन, पोल, एलईडी लाइट तथा अन्य संरचनाओं का भी निरीक्षण किया जाएगा। सडक़ सुरक्षा में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमण एवं अनधिकृत संरचनाओं को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सडक़ सुरक्षा के लिए विभागों में बेहतर समन्वय पर जोर: उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने कहा कि सडक़ सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। केएमपी/केजीपी जैसे महत्वपूर्ण एक्सप्रेस-वे पर यातायात को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरीक्षण एवं कार्रवाई केवल कागजी स्तर तक सीमित न रहे, बल्कि मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया जाए और जहां भी सुधार की आवश्यकता हो, वहां तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाए जाएं। प्रशासन द्वारा सडक़ सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थान पर ही वाहन रोकें तथा एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Nuh Mewat News: नूंह पुलिस की कार्रवाई तीन गोवंश मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार, गोकशी पर लगातार कसा जा रहा शिकंजा
Gurugram News: जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने पर जोर
Chandigarh News: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, मोहाली की कक्षा I से XII तक की पाठ्य-पुस्तकों की अब भारतीय डाक के माध्यम से घर-घर डिलीवरी
Gurgram News: गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान प्राकृतिक जल निकासी तंत्र बहाल किए बिना संभव नहीं : राव इंद्रजीत
Kurukshetra /Pehowa News: दुर्घटना पीड़ित किसानों के लिए उम्मीद की किरण है मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना : तरणदीप वड़ैच