Chandigarh News: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, मोहाली की कक्षा I से XII तक की पाठ्य-पुस्तकों की अब भारतीय डाक के माध्यम से घर-घर डिलीवरी
दिनांक 01.09.2026 को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, मोहाली एवं डाक विभाग, पंजाब परिमंडल, चंडीगढ़ के मध्य पंजाब में कक्षा I से XII तक की पाठ्य-पुस्तकों की घर-घर डिलीवरी की सुविधा प्रदान करने हेतु एक समझौता किया गया।
चंडीगढ: दिनांक 01.09.2026 को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, मोहाली एवं डाक विभाग, पंजाब परिमंडल, चंडीगढ़ के मध्य पंजाब में कक्षा I से XII तक की पाठ्य-पुस्तकों की घर-घर डिलीवरी की सुविधा प्रदान करने हेतु एक समझौता किया गया।

विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा “पुस्तक पोर्टल (Pustak Portal)” नामक ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी, अभिभावक एवं स्कूल कक्षा I से XII तक की पाठ्यपुस्तकों की आसानी से ऑनलाइन खरीद कर सकते हैं। इसके पश्चात डाक विभाग द्वारा अपने व्यापक डाक नेटवर्क के माध्यम से इन पुस्तकों की घर-घर डिलीवरी की जाएगी।
इससे पहले पोर्टल के माध्यम से ऑर्डर की गई पुस्तकों को खरीदारों द्वारा बोर्ड के निर्धारित जिला कार्यालयों से स्वयं प्राप्त करना पड़ता था। अब भारतीय डाक की घर-घर डिलीवरी सुविधा से विद्यार्थी, अभिभावक एवं स्कूल पुस्तक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे एवं 15% की छूट का लाभ उठा सकेंगे ।
यह पहल पंजाब के ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों और स्कूलों के लिए पाठ्य-पुस्तकों की उपलब्धता को अधिक आसान, तेज और सुविधाजनक बनाएगी। इससे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के समय और यात्रा व्यय की भी बचत होगी, क्योंकि वे एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आवश्यक सभी पाठ्य-पुस्तकों का ऑर्डर कर सकेंगे और उन्हें बोर्ड के कार्यालयों में जाए बिना भारतीय डाक के माध्यम से घर बैठे ही प्राप्त कर सकेंगे
इस अवसर पर डॉ. अमरपाल सिंह, IAS (Retd.), अध्यक्ष, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, मोहाली; श्री सकतर सिंह बल, सचिव, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, मोहाली; श्री कुमार संजीव, IPoS, प्रवर अधीक्षक डाकघर, चंडीगढ़ मंडल; श्री किशोरी लाल, प्रभारी, बीपीसी चंडीगढ़ तथा दोनों विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



