Faridabad News : संपत्ति कर वसूली को लेकर 29 और 30 अगस्त को भी कार्य करेगा नगर निगम का कर विभाग

Desh Rojana
On

नगर निगम फरीदाबाद के कर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए शनिवार 29 अगस्त और रविवार 30 अगस्त 2026 को कार्य दिवस घोषित किया गया है। यह निर्णय बकाया संपत्ति कर पर दी जा रही 75 प्रतिशत ब्याज माफी का अधिक से अधिक लाभ संपत्ति करदाताओं को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है।

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद के कर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए शनिवार 29 अगस्त और रविवार 30 अगस्त 2026 को कार्य दिवस घोषित किया गया है। यह निर्णय बकाया संपत्ति कर पर दी जा रही 75 प्रतिशत ब्याज माफी का अधिक से अधिक लाभ संपत्ति करदाताओं को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। ब्याज माफी का लाभ 31 अगस्त 2026 तक उपलब्ध है। a

निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के निर्देशों पर कराधान विभाग के सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी 29 और 30 अगस्त को अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर संपत्ति कर की वसूली तथा करदाताओं से संबंधित सेवाओं को सुचारू एवं निर्बाध रूप से संचालित करेंगे। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संपत्ति करदाताओं को आवश्यक सहायता, मार्गदर्शन एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग निर्धारित अवधि के भीतर 75 प्रतिशत ब्याज माफी का लाभ उठा सकें। निगम द्वारा यह भी आदेश जारी किए गए हैं कि सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर (CFC) दोनों दिनों पूरी तरह कार्यशील रहेंगे ताकि संपत्ति कर भुगतान तथा करदाताओं से संबंधित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। नगर निगम प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जारी निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad