Palwal News: रक्षाबंधन का पावन पर्व सभी भाई-बहनों के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए : उपायुक्त
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिलावासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर जिला वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
पलवल: उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर जिला वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हिंदू धर्म के प्रमुख एवं पवित्र त्योहारों में से एक है, जो भाई-बहन के अटूट प्रेम और पवित्र रिश्ते को समर्पित है।

उपायुक्त ने कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि बहन के प्रेम, विश्वास और भाई के प्रति उसकी भावनाओं का प्रतीक है। यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते में आपसी स्नेह, सम्मान और विश्वास को और मजबूत करता है। रक्षाबंधन के अवसर पर भाई अपनी बहन की रक्षा एवं हर सुख-दुख में उसका साथ देने का संकल्प लेता है। उन्होंने जिला वासियों से आह्वान किया कि वे इस पावन पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी भाई-बहनों के रिश्तों में नई मिठास और उनके जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।
रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मिल रही है निशुल्क यात्रा सुविधा : उपायुक्त
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को विशेष उपहार देते हुए हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है, ताकि बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचकर उन्हें राखी बांध सकें। उन्होंने बताया कि महिलाओं को यह निशुल्क यात्रा सुविधा निर्धारित अवधि के दौरान हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में हरियाणा में स्थित किसी भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने के लिए उपलब्ध रहती है। इस सुविधा में दिल्ली एवं चंडीगढ़ भी शामिल हैं। उन्होंने जिलावासियों से रक्षाबंधन पर्व को प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना के साथ मनाने की अपील की।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



