Palwal/Hathin News : आलीमेव गांव के राजकीय स्कूल में सीजेपी के समर्थकों द्वारा प्रदर्शन करने की कोशिश विफल हुई, प्रशासन ने ज्ञापन लेकर मामला शांत कराया

Desh Rojana
On

प्रशासन को सूचना मिली कि सीजेपी के समर्थक प्रदर्शन कारी आलीमेव गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। इस सूचना पर स्थानीय नायब तहसीलदार श्रवण कुमार एवं भारी पुलिस बल आलीमेव गांव के स्कूल पर पहुंचे।

हथीन। प्रशासन को सूचना मिली कि सीजेपी के समर्थक प्रदर्शन कारी आलीमेव गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। इस सूचना पर स्थानीय नायब तहसीलदार श्रवण कुमार एवं भारी पुलिस बल आलीमेव गांव के स्कूल पर पहुंचे। ee
प्रदर्शन करने के प्रयासों में लगे युवाओं को समझाया और उन्हें बहीन थाना में बुलाया। वहां खण्ड शिक्षा अधिकारी ओम पाल  तेवतिया सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया। प्रदर्शन का प्रयास करने वाले जावेद, आदिल, अस्पाक एवं अल्ताफ ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार श्रवण कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि स्कूल में अव्यवस्था बनी हुई है। बिजली का प्रबन्ध नही है। शिक्षण स्टाफ का अभाव है। शौचालय की उचित व्यवस्था नही है। स्कूल में बकरियां विचरण करती हैं। सीसीटीवी कैमरे नही है। नायब तहसीलदार ने भरोसा दिलाया कि व्यवस्था में सुधार कर, पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad