Narnaul News: इनेलो की जिला स्तरीय बैठक में अभय चौटाला के महेंद्रगढ़ दौरे की तैयारियां तेज, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

Desh Rojana
On

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला के आगामी 31 अगस्त के महेंद्रगढ़ दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

नारनौल: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला के आगामी 31 अगस्त के महेंद्रगढ़ दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। दौरे की तैयारियों को लेकर सोमवार को महेंद्रगढ़ में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आगामी जनसभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रणनीति तैयार की और विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी।
IMG-20260824-WA0146
 
बैठक की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने बताया कि 31 अगस्त को इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला महेंद्रगढ़ जिले में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य आगामी 27 सितंबर को नूंह (मेवात) में आयोजित होने वाले जननायक चौधरी देवी लाल जी के 113वें सम्मान दिवस समारोह के लिए आमजन और कार्यकर्ताओं को न्योता देना है। पार्टी की ओर से इस सम्मान दिवस समारोह को लेकर पूरे प्रदेश में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिला स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि गांवों और बूथ स्तर तक सघन संपर्क अभियान चलाया जाए ताकि जनसभा में रिकॉर्ड भागीदारी सुनिश्चित हो सके। कार्यकर्ताओं ने भी पूरी ताकत से जुटने और दौरे को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर इनेलो नेशनल पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य व पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, जिला प्रधान सुरेंद्र कौशिक, जसबीर सिंह ढिल्लो, सत्यनारायण गुप्ता, नवनीत सिंह ढिल्लो, करण सिंह यादव, युवा अध्यक्ष दीपक यादव, महिला प्रधान उर्मिला यादव, बल्ली शेखावत, बिजेंद्र चंदेला (मीडिया हल्का प्रभारी नांगल चौधरी), वेदप्रकाश नंबरदार, धर्मपाल नंबरदार, बिल्लू चेयरमैन कुकसी, लाल सिंह तंवर, अमर सिंह जांगड़ा, सुरेश चौधरी, सुधीर यादव एडवोकेट, विजय सैनी एडवोकेट, जय सिंह सैनी, सतपाल, नरसिंह दायमा, धर्मपाल शर्मा, मुकेश नंबरदार, सुनील ढिल्लो और रामकिसन यादव सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad