Kaithal/Gulha Cheeka News: सांसद नवीन जिन्दल की ओर से पीडल के नशा मुक्त अभियान कार्यक्रम में की गई भागीदारी सांसद नवीन जिन्दल के प्रतिनिधि ने युवाओं को खेलों से जोडऩे पर दिया जोर

Desh Rojana
On

गुहला हलके के गांव पीडल में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को उजागर करते हुए लोगों को नशे के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया।

गुहला चीका। गुहला हलके के गांव पीडल में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को उजागर करते हुए लोगों को नशे के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा, कैथल के पूर्व विधायक लीला राम गुर्जर व चीका नगरपालिका चेयरपर्सन डा. रेखा रानी सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। सांसद के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह और कैथल कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने कार्यक्रम में शामिल होकर गुरमेल सिंह पीडल, राम स्वरूप जिन्दल और जयभगवान शर्मा व आयोजन समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और अपने संबोधन में नशा मुक्ति के इस अभियान के प्रति सांसद नवीन जिन्दल की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

24chk06

धर्मवीर सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उन्हें खेलों से जोडऩे की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनका मानना है कि खेलों में व्यस्त होने से युवाओं का झुकाव नशे की ओर होने से रुक जाता है। इस अवसर पर कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने कहा कि सांसद स्वयं खिलाड़ी हैं और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, खेलों में आगे बढऩे तथा देश का नाम रोशन करने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं।

 सांसद नवीन जिन्दल की ओर से नवीन जिन्दल फाउंडेशन ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की गई। कार्यक्रम के दौरान नवीन जिन्दल फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट की ओर से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad