Gurugram News: सीएम सैनी की अध्यक्षता में 21 अगस्त को होगी कष्ट निवारण समिति की बैठक

गुरुग्राम की जनसमस्याओं और लंबित शिकायतों पर होगी विस्तृत समीक्षा

Desh Rojana
On

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 21 अगस्त को गुरुग्राम में आयोजित की जाएगी।

गुरुग्राम: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 21 अगस्त को गुरुग्राम में आयोजित की जाएगी। बैठक में जिले के नागरिकों से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं और शिकायतों पर सुनवाई करते हुए उनके समाधान की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
 
singh
 
बैठक सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल (जॉन हॉल) में होगी। इसमें जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
 
बैठक के दौरान नागरिकों से प्राप्त शिकायतों की वर्तमान स्थिति, संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई तथा लंबित मामलों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।
 
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति का मुख्य उद्देश्य आमजन की शिकायतों का प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करना है, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad