Kaithal / Gulha Cheeka News: चीका नगरपालिका व फायर कर्मियों का गुस्सा फूटा, गुस्साए कर्मियों ने सारे शहर में फैला दिया कचरा
नपा की तालाबंदी कर निकाय मंत्री का फूंका पुतला, कहा कि अभी टेलर पूरी फिल्म बाकी
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा जारी प्रदेश स्तरीय हड़ताल के आज 13वें दिन हड़ताली कर्मचारियों का गुस्सा फूट गया। कर्मचारियों ने नगरपालिका के मुख्य गेट की तालाबंदी कर दी और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदेश के निकाय मंत्री का पुतला फूंका।
गुहला चीका। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा जारी प्रदेश स्तरीय हड़ताल के आज 13वें दिन हड़ताली कर्मचारियों का गुस्सा फूट गया। कर्मचारियों ने नगरपालिका के मुख्य गेट की तालाबंदी कर दी और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदेश के निकाय मंत्री का पुतला फूंका। मालूम रहे कि नगरपालिका चीका के पे-रोल सफाई कर्मचारी व फायर कर्मचारी हर रोज की भांति आज भी हड़ताल पर रहे। आज हड़ताल की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी यूनियन के प्रधान पीरथी राम ने, जबकि संचालन अग्निशमन यूनियन के कैशियर अशोक कुमार द्वारा किया गया। हड़ताल में सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक चीका के प्रधान पवन शर्मा विशेष रूप से पहुंचे। हड़ताल पर मौजूद कर्मचारियों ने शहर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए शहीद उधम सिंह चौक पर पहले सरकार का स्यापा किया और बाद में शहरी स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका।

इसके बाद सभी कर्मचारी गुहला रोड़ से होते हुए नगरपालिका कार्यालय पहुंचे और नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा घोषित किया गया विश्वासघात दिवस मनाते हुए नगरपालिका कार्यालय को सांकेतिक रूप से 2 घंटे तक बंद रखा, जिसके चलते न तो नपा का कोई कर्मचारी काम पर जा सका और न ही नपा में आने वाले लोगों के रोजमर्रा के कार्य ही हो सके। हड़ताल से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान पुलिस प्रशासन व हड़ताली कर्मचारियों की स्थानीय पुलिस की हल्की नोकझोंक भी हुई लेकिन कर्मचारियों ने कार्यालय के दरवाजे के आगे से हटने से मना कर दिया और यूनियनों द्वारा तय किए गए समय के बाद ही नपा कार्यालय के दरवाजे खोले।
इस दौरान नगरपालिका यूनियन ब्लाक प्रधान पीरथी राम व सर्व कर्मचारी संघ प्रधान चीख के प्रधान पवन शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार 13 मई के समझौते से पीछे हट रही है, इसलिए आज पूरे प्रदेश में पालिका व फायर कर्मचारियों द्वारा विश्वासघात दिवस मनाते हुए हड़ताल को तेज किया गया है। उन्होंने कहा कि हड़ताली कर्मचारियों ने अभी तो नगरपालिका, परिषद व निगम के दरवाजे को तालाबंदी की है, अगर सरकार ने कर्मचारियों की सभी मांगे न मानी, तो हड़ताल को ओर तेज कर दिया जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने सरकार को चेताया कि अभी तो टेलर ही दिखाया गया है और पूरी फिल्म तो बाकी है, जिसे सरकार न देख पाएगी और न ही सुन पाएगी।
उन्होंने मांग की कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से ले और उनकी सभी मांगे पूरी करे। इस अवसर पर अमर सिंह, चिंतो देवी, धन्नाराम, अनिल कुमार, तलविंदर सिंह, सागर, विजय सिंह, मलकीत सिंह, गुरदीप, हरदीप, अमित, सोनू, सतीश, पिंकी, पालो, सुमन, संतोष, कमलेश, रेखा, सुमन व सरबजीत कौर आदि भी मौजूद रहे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



