Kaithal News: गुहला के पूर्व विधायक ने कांग्रेस को अलविदा कह थामा इनैलो का दामन

बोले, कांग्रेस में सम्मान नहीं मिला, जिसके चलते घर वापसी की

Desh Rojana
On

गुहला में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब गुहला के पूर्व विधायक बूटा सिंह ने कांग्रेस को अलविदा कहकर अपने पुराने घर में वापसी कर ली।

गुहला चीका। गुहला में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब गुहला के पूर्व विधायक बूटा सिंह ने कांग्रेस को अलविदा कहकर अपने पुराने घर में वापसी कर ली। वापसी के समय बूटा ङ्क्षसह ने कहा कि वे पिछले चार वर्षों से कांग्रेस में थे परंतु वहां उन्हें सम्मान नहीं मिला, जिस कारण उन्होंने कांग्रेस छोडऩे व इनैलो ज्वाइन करने का मन बना लिया। इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला खुद बूटा सिंह के घर पर पहुंचे और उन्हें इनेलो ज्वाइन करवाई। जब इनैलो में आने बारे पूर्व विधायक बूटा सिंह से बातचीत की गई, तो उन्होंने कहा कि जिस मान सम्मान की उम्मीद से उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की थी, उस पार्टी में वह सम्मान नहीं मिला। अब इनेलो सुप्रीमो स्वयं उनके घर पर ज्वाइनिंग  करवाने के लिए पहुंचे, तो वे मना नहीं कर पाए और उनके साथ हो लिए। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि उनको राजनीति में लाने के लिए देवी लाल-चौटाला परिवार का अहम योगदान रहा है नतीजतन चौटाला परिवार के साथ उनके अच्छे संबंध हैं।

congress in
1987 में ही गुहला से विधायक चुने गए:

मालूम रहे कि बूटा सिंह 1987 में इनेलो में शामिल हुए थे और 1987 में ही पहली बार देवी लाल ने उन्हें टिकट दिया और देवी लाल की लहर में वे भारी वोटों गुहला से विधायक चुने गए। उसके बाद वे पार्टी में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्य करते रहे। 2009 से वह इनेलो एससी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए थे। परंतु बाद में वे भाजपा में चले गए और चार साल पहले उन्होंने भाजपा को अलविदा कह दिया और उसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस का हाथ थाम लिया था और अब वे तभी से कांग्रेस में ही थे। बूटा सिंह ने कहा कि अब वे इनेलो में रहकर पार्टी और संगठन को मजबूत करेंगे। पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच पहुंचाने का कार्य करेंगे और लोगों को साथ जोड़ेंगे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad