Kaithal Pundari News: ढांड में अध्यापक पर छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप, परिजनों ने स्कूल में किया हंगामा

12वीं कक्षा की छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप, गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर किया विरोध, पुलिस ने आरोपी अध्यापक को हिरासत में लिया

Desh Rojana
On

क्षेत्र के एक स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा द्वारा एक अध्यापक पर छेड़छाड़ और अनुचित तरीके से छूने के आरोप लगाए जाने के बाद मामला तूल पकड़ गया। 

पूंडरी: क्षेत्र के एक स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा द्वारा एक अध्यापक पर छेड़छाड़ और अनुचित तरीके से छूने के आरोप लगाए जाने के बाद मामला तूल पकड़ गया। छात्रा की शिकायत की जानकारी मिलने पर उसके परिजन और ग्रामीण गुस्से में स्कूल पहुंच गए और वहां जमकर विरोध जताया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.42.52 PM

इस दौरान स्कूल में मौजूद अध्यापकों के साथ कथित तौर पर हाथापाई की स्थिति पैदा हो गई। हंगामे की सूचना मिलते ही डायल-112 और ढांड थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद छात्रा के परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी अध्यापक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.42.51 PM (1)


ढांड थाना प्रभारी शक्ति सिंह सब इंस्पेक्टर और पुंडरी थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 351(2), पोक्सो एक्ट की धारा 10 तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले में आरोपों की जांच साक्ष्यों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर की जा रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।