Hansi Hisar News: मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, पार्टी पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
चिकित्सक राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें : डा. अर्चना गुप्ता
हांसी के होटल सागर रत्ना में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), हांसी की ओर से भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। चिकित्सकों एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि चिकित्सक समाज के सबसे महत्वपूर्ण वर्गों में शामिल हैं और सेवा एवं संवेदना उनके कार्य का मूल आधार है।
हांसी: हांसी के होटल सागर रत्ना में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), हांसी की ओर से भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। चिकित्सकों एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि चिकित्सक समाज के सबसे महत्वपूर्ण वर्गों में शामिल हैं और सेवा एवं संवेदना उनके कार्य का मूल आधार है। उन्होंने चिकित्सकों से राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

डा. गुप्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने में चिकित्सक वर्ग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने चिकित्सकों एवं गणमान्य नागरिकों से राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का आग्रह किया।
आईएमए के चिकित्सकों ने प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि वे राष्ट्रसेवा और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी भी मौजूद रहे।




