Palwal News : सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, पलवल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन दिवस का आयोजन हुआ
सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, पलवल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु ओरिएंटेशन दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधान अतुल मंगला (अतिरिक्त महाधिवक्ता, हरियाणा सरकार, उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली) ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
पलवल। सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, पलवल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु ओरिएंटेशन दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधान अतुल मंगला (अतिरिक्त महाधिवक्ता, हरियाणा सरकार, उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली) ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरीश गोयल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पलवल रहे। अपने स्वागत उद्बोधन में प्रधान अतुल मंगला ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि संस्थान में पंचवर्षीय (B.A. LL.B.), (B.B.A LL.B)त्रिवर्षीय (LL.B.) तथा स्नातकोत्तर (LL.M.) विधि पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
मुख्य अतिथि हरीश गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधि शिक्षा आज भी देश की सर्वश्रेष्ठ एवं प्रतिष्ठित शिक्षाओं में से एक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पूरी लगन, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ कानून का अध्ययन करें तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का सदैव निर्वहन करें।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, अधोसंरचना, मूट कोर्ट, विधिक सहायता गतिविधियों एवं अन्य प्रमुख उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष वीडियो भी विद्यार्थियों को प्रदर्शित किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान की प्राचार्या डॉ. मोनिका गुप्ता ने मुख्य अतिथि, अध्यक्ष एवं सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सरस्वती शिक्षण संस्थान के उपप्रधान अनिल मोहन मंगला, महासचिव हेमचंद मंगला, संजय मंगला, प्रोफेसर तरुण सहित संस्थान के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमापूर्ण संचालन डॉ. नरेश कुमार शर्मा ने किया।

About The Author
संबंधित समाचार



