Palwal News: हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने 344 ग्राम गांजा मामले में नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।
हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट ने 344 ग्राम गांजा के मामलें मे एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल हुई।
पलवल: हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट ने 344 ग्राम गांजा के मामलें मे एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल हुई।
ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS के दिशा निर्देशों पर व ब्यूरो के पुलिस उप-महानिरिक्षक श्री राजेंद्र कुमार मीना IPS जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख ने स्पष्ट किया है कि "नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
कार्यवाही का संचालन
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की यूनिट फरीदाबाद के इंचार्ज इंस्पेक्टर संग्राम सिंह ने बताया कि यूनिट के सहायक उप-निरीक्षक बिजेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ नशीले पदार्थ की रोकथाम के लिए गांव हसनपुर बस अड्डा के पास मौजूद था जिस दौरान एक गुप्त सुचना मिली कि एक व्यक्ति जो गांव कुशक थाना हसनपुर जिला पलवल का रहने वाला है जिसने गांव महलाहा चौक पर हसनपुर में एक दुकान किराए पर ले रखी है जो वह इस दुकान में अवैध नशीला पदार्थ बेचने का कारोबार करता है जिसने दुकान में एक मेज की डरोर में काफी मात्रा में गांजा बेचने के लिए रखा हुआ है। अगर फोरी रैड की जावे तो वह नशीले पदार्थ गांजा सहित काबू आ सकता है। पुलिस टीम ने तुरंत मुखबर के बताए अनुसार कार्यवाही करते हुए साथी मुलाजमान की सहायता से उपरोक्त व्यक्ति को नशीले पदार्थ सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 344 ग्राम गांजा नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
आरोपियों की पहचान
आरोपी की पहचान विनोद पुत्र विरेन्द्र वासी गांव कुशक थाना हसनपूर जिला पलवल के रूप मे हुई है। आरोपियों को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपियों से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।
आगे उन्होंने कहा की हरियाणा एनसीबी समाज से इस ड्रग्स की बुराई को मिटाने के लिए जनता से सक्रिय सहयोग की अपील करती है। नागरिकों से अनुरोध है कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत और बेझिझक NCB नेशनल हेल्पलाइन1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
With regards..

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



