Rewari News: वकीलों का धरना खत्म, शुक्रवार को अपने वकालत काम पर लौटेंगे
रेवाड़ी के बार रूम में प्रधान विश्वामित्र की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक
वीरवार को आखिरकार 10 दिनों तक चले वकीलों के धरने की कुर्सियां सिमट गईं। इनको बार रूम और वकीलों की सीटों पर पहुंचा दिया गया है। यानी अब शुक्रवार को रेवाड़ी के वकील अपना अदालत से संबंधित वकालात कार्य पर लौट आएंगे।
रेवाड़ी। वीरवार को आखिरकार 10 दिनों तक चले वकीलों के धरने की कुर्सियां सिमट गईं। इनको बार रूम और वकीलों की सीटों पर पहुंचा दिया गया है। यानी अब शुक्रवार को रेवाड़ी के वकील अपना अदालत से संबंधित वकालात कार्य पर लौट आएंगे।
बता दें कि बुधवार को हरियाणा सरकार ने एसडीएम रेवाड़ी के तबादला आदेश जारी कर दिए थे और यही वकीलों की मांग थी, जो पूर्ण हो गई। उधर इस नए घटनाक्रम के बाद वीरवार को रेवाड़ी में जिला बार एसोसिएशन के सभा कक्ष में इस बार की ओपन बैठक बुलाई गई, जिसमें वकीलों ने इस विरोध धरना प्रदर्शन को लेकर अपनी बात रखी। बार बेंच के संबंधों के अलावा जूनियर और सीनियर वकीलों के बीच संबंधों को सुधारने के लिए भी रेवाड़ी बार के प्रधान विश्वामित्र ने बड़ी साफ गोई से कहा कि बार के साथियों को भी अपने अंदर झांकना होगा।
उन्होंने कहा कि बार के सभी सदस्यों को बार की एकता को कायम रखने के लिए हरसंभव सहयोग देना होगा। उन्होंने संकेत किया कि जल्द डी एस जे मामले में बार की एक कमेटी बनाई जाएगी। इस बैठक में तीन सैंकड़ा से अधिक बार सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए। अंत में बार प्रधान विश्वामित्र ने वकीलों को इस धरने में सहयोग देने वाले लोगों और संगठनों का आभार जताया।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



